Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीजेआई जस्टिस गोगोई बोले- अगर सौदा होता तो सिर्फ राज्यसभा सीट से बात न बनती
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पूर्व सीजेआई जस्टिस गोगोई बोले- अगर सौदा होता तो सिर्फ राज्यसभा सीट से बात न बनती

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अपने राज्यसभा नामांकन को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि यदि उन्हें सौदा ही करना होता तो, सिर्फ राज्यसभा सीट से बात न बन पाती. मोदी सरकार द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजने के सवाल पर गोगोई ने कहा, यदि मुझे सौदा ही करना होता तो क्या मैं एक राज्यसभा सीट से मानता? राज्यसभा अच्छा सौदा नहीं है. यदि सौदेबाजी ही करना होती तो कुछ बड़े चीज की मांग की जाती, न कि राज्यसभा सीट.

    इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने ये बात कही. अयोध्या विवाद और रफाल डील जैसे फैसलों और रिटायरमेंट के तुरंत बाद राज्यसभा भेजे जाने को लेकर रंजन गोगोई पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

    गोगोई ने दावा किया कि वे कुछ सार्थक कार्य करने के लिए राज्यसभा आए हैं. पूर्व सीजेआई ने कहा कि उन्होंने पहले ही लिखकर ये स्पष्ट कर दिया है कि राज्यसभा में अपने कार्यकाल के दौरान वो कोई भी वेतन नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं कि सरकार के पक्ष में फैसलों के चलते उन्हें राज्यसभी सीट दी गई है, इससे वे प्रभावित नहीं होते हैं क्योंकि उनका जमीर एकदम पाक-साफ है.

    इतना ही नहीं, रंजन गोगोई भारत की न्यायिक व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि न्यायपालिका एकदम जर्जर स्थिति में पहुंच गई है और वे कोर्ट जाना पसंद नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, कोर्ट कौन जाता है? आप कोर्ट जाते हैं और इसके बाद पछताते हैं. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में जस्टिस एमआर शाह द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ाई करने को लेकर टिप्पणी की.

    उन्होंने कहा, जज को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी. यदि उनके अंदर प्रधानमंत्री के प्रति आदर है, तो ये चीज उनके भीतर ही रहनी चाहिए. इसके अलावा मैं और कुछ नहीं कह सकता हूं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जज द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना इसके बदले में कोई लाभ प्राप्त करने का प्रमाण नहीं है.

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वे उस टिप्पणी को लेकर लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोगोई ने खुद पर लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों का फैसला करके न्यायपालिका को बदनाम कर दिया, तो उन्होंने जवाब दिया, अगर आप अदालत जाते हैं तो आपको न्याय नहीं मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही का चैलेंज, कहा- आज से लगातार करूंगा 3 हत्याएं, दम है तो रोक लो
    Next Article बंदरों का आतंक, जुड़वा बच्चियों को उठा ले गए, एक की मौत और एक घायल

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.