Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मध्याह्न भोजन की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड संवाद विशेष

    उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मध्याह्न भोजन की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मध्याह्न भोजन की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    ▪️कार्यपालक अभियंता को विद्यालयो में विद्युतीकरण कार्य को एक माह में पूरा करने का दिए निर्देश

    ▪️पारगमन संबंधी आंकड़ों को 7 दिनों के अंदर सत्यापित कर उपलब्ध करायें- श्री सूरज कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी

    जिला सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई जिसमें समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की गई । बैठक में Digi sath कार्यक्रम की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में 7 दिनों के अंदर न्यूनतम 30% बच्चों का रजिस्ट्रेशन डीजी स्कूल एप में कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रतिदिन कंटेंट को देखने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षक बच्चों से जुड़े रहेंगे । उपायुक्त द्वारा निदेशित किया गया कि शत प्रतिशत बच्चों साप्ताहिक एवं मासिक कैलेंडर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए । साप्ताहिक क्विज में न्यूनतम 60% बच्चों को सम्मिलित कराने तथा शिक्षकों को यह प्रयास करने का निर्देश दिया गया कि बच्चे न्यूनतम 70% दक्षता के साथ उत्तर दे सकें । धालभूमगढ़ प्रखंड की स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को 7 दिनों के अंदर सुधार करने की चेतावनी दी गई

    *बैठक में दिए गए अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नवत हैं-*

    1. विद्यालयों में विद्युतीकरण कार्य को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को एक माह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया ।

    2. जिले के निधि से स्वीकृत विद्यालय भवन निर्माण की 4 योजनाएं जो स्थगित, इस संबंध में कार्यपालक अभियंता को अविलंब कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया ।

    3. जर्जर भवन संरचनाओं को ध्वस्त करने के संबंध में निर्देश दिया गया कि समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे सभी भवन संरचनाओं को ध्वस्त करा दिया जाए। शहरी क्षेत्रों में जहां अतिक्रमण की संभावना है उसे अलग से प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया ।

    3. पारगमन संबंधी आंकड़ों को 7 दिनों के अंदर सत्यापित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।

    4. सभी विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रस्ताव को उप विकास आयुक्त के समक्ष उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया । उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत कार्यकारिणी समिति सभी सरकारी विद्यालयों में 1 माह के अंदर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगवाना सुनिश्चित करेंगे ।

    5. वैसे विद्यालय जो ध्वस्त होने के कारण भवनहीन हो गए हैं उनके संबंध में नए भवन हेतु 7 दिनों के अंदर ग्राम सभा कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।

    उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की वर्ग 1 से 12 में कार्यरत सभी शिक्षकों का आंकड़ा 24 घंटे के अंदर निर्धारित प्रपत्र में कोरोना वैक्सीन प्राप्त करने हेतु उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। दिनांक 15.02.21 से पूर्व पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है ।

    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री एस.डी तिग्गा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विनित कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, बालिका शिक्षा प्रभारी, प्रभारी एमआईएस समाहरणालय में उपस्थित रहे. वहीं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, वार्डन केजीबीवी, सीआरपी एवं बीआरपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े ।

    ,

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनियोजन नीति को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार पर जुबानी हमला तेज़, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का तंज-“यह सरकार है या सर्कस”
    Next Article नाला प्रखंड के जामदेही में कोरोना वाॅरियर्स प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ दीपशिखा रमानी द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ

    Related Posts

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.