■ *श्री दिगंबर जैन मंदिर, मिहिजाम में जैन धर्मावलंबियों का पांच दिवसीय पंचकल्याणक महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया*
■ *उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया श्री 1008 कल्पतरू शांतिनाथ दिगम्बर जिन बिम्ब का दर्शन एवं दीप प्रज्ज्वलित किया।*
■ *आयोजकों ने स्मृति चिन्ह किया भेंट*
आज दिनांक 12 फरवरी 2021 को श्री दिगंबर जैन मंदिर में दिनांक 12 फरवरी 2021 से 16 फरवरी 2021 तक चलने वाले पंच दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा वेदी व विश्रांति महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया। आयोजक के द्वारा तिलक लगाया गया एवं उन्हें ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
कार्यक्रम शुभारम्भ के उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री 1008 कल्पतरू शांतिनाथ दिगम्बर जिन बिम्ब का दर्शन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं आयोजकों के द्वारा उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
वहीं आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम 12 फरवरी से 16 फरवरी 2021 तक चलेगा। जिसमें मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रथम दिन गर्भ कल्याणक, दूसरे दिन जन्म कल्याणक, तीसरे दिन तप कल्याणक, चौथे दिन ज्ञान कल्याणक का आयोजन किया जाना है।
*इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे* अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय कुमार सिंह, स्थानीय थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।