जमशेदपुर: मैसर्स कोलकाता करियर्स द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान ट्यूब कंपनी गोल चक्कर पर आयोजित किया गया।जागरूकता अभियान में सुरक्षा पालन नहीं करने वाले को गुलाब फूल देकर बताया गया कि सुरक्षा का पालन करना अनिवार्य है ताकि अपने और अपने परिवार को खुशहाल रखने के बारे में अवगत कराया गया
1,, दोपहिया वाहन हेतु हेलमेट पहनना अनिवार्य है एवं जरूरी कागजात रखना अनिवार्य है
2,, चार पहिया वाहन हेतु सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है
3,, हेवी व्हीकल वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य बताया गया।। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रैफिक प्रभारी श्री कमल नारायण सिंह, मानवाधिकार अध्यक्ष श्री चिंटू सिंह, नवीन सिंह, राज किशोर सिंह, अमीर अब्बास, संजय, विजय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, दिनेश, उत्तम मुखर्जी का सराहनीय योगदान रहा।।

