स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने किया एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे स्वास्थ्य सचिव के के सोन ने एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था को चाक-चौबंद पाया स्वास्थ्य सचिव आज सदर अस्पताल एमजीएम कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे
एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इलाज कराने आए लोगों का कहना है कि भगवान करे कि हर दिन स्वास्थ्य सचिव एमजीएम अस्पताल आए कम से कम व्यवस्था में सुधार तो रहेगी
स्वास्थ्य सचिव के जमशेदपुर दौरे के बाद स्वास्थ्य विभाग में आमूलचूल परिवर्तन होने के आसार दिख रहे हैं

