सदयस्ता अभियान की शुरुआत पूर्व मंत्री सहिस ली पहली सदस्यता जमा किये 2500 रुपया की राशि
आज दिनांक 11 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 11:30 बजे आजसू कार्यालय जुगसलाई में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई इससे पूर्व अमर,शहीद बाबा तिलका मांझी के जन्म जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया इसके बाद सदस्यता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जुगसलाई के पूर्व लोकप्रिय विधायक सह आजसू प्रधान महासचिव श्री रामचन्द्र सहिस ने सदस्यता प्रभारी पूर्व विधायक श्री अनन्त राम टुडू के हाथों सर्व प्रथम सदस्यता लिए, और इस जिले के प्रथम आजसू कार्यकर्ता बनने का गौरव प्राप्त किया उनके बाद जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह,श्री चन्द्रगुप्त सिंह,बुल्लू रानी सिंह सरदार,अप्पू तिवारी ,हेमन्त पाठक समेत अन्य ने सदस्यता लेकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर दे सदस्यता अभियान को आगे बढाने का कार्य करने का संकल्प लिया,उक्त अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव
●श्री सहिस ने कहा कि आदरणीय श्री सुदेश कुमार के दूरदर्शी सोच को सलाम करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओ को एकजुट करने की दिशा में एक अच्छी पहल है जो गाव के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी के विचार को पहुचाने में मदद मिलेगी,पार्टी के हर कार्य के लिए कोष संग्रह करते हुए कोष को मजबूत करना है
●श्री चन्द्रगुप्त सिंह ने कहा कि पार्टी के नीति सिधान्तो को सही पटल पर लेकर जाने का अच्छा मौका है और इसे निरन्तर आगे बढाते हुए युवाओ और महिलाओं के बीच अपने को राजनीति में निखारने का बढ़िया मौका है ,
●बुल्लू रानी सिंह सरदार ने कही की महिलाओ की भागीदारी बढ़े यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है ताकि महिलाओ के सम्मान और स्वभिमान की रक्षा इस झारखण्ड राज्य में आजसू पार्टी के सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो के हाथों को मजबूत करेंगे
● श्री अनन्त राम टुडू जी कहा कि आजसू पार्टी ने यह साबित किया है कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भटके हुए युवा और बिछुड़े हुए युवा साथी को भी पार्टी में समाहित कर पार्टी के विचारधार को मजबूत करेंगे और पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा नही बल्कि उससे दुगने सदस्य बनाकर पार्टी अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करेंगे इसके लिए जल्द ही एक नई कमिटी बना कर हर प्रखंड हर पंचायत और नगर के हर मण्डल में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और पार्टी के कर्मठ युवाओ को एकजुट करेंगे
●उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ साथ पार्टी ने संगठन की मजबूती और संगठन विस्तार पर भी जोर दिया है ताकि नए युवाओ और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ के साथ आपसी सामंजस्य मिलाकर राज्य के बेहतर भविष्य के लिये ही नही बल्कि वृहद झारखण्ड के सपनो को साकार करने संकल्प पूरा कर पाएंगे
● *दीपक अग्रवाल का हुआ स्वागत:-* आजसू पार्टी ने आजसू उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री दीपक अग्रवाल बनने पर पार्टी के प्रधान महासचिव श्री रामचन्द सहिस जी ने बुके देकर स्वागत किया
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह,रवि शंकर मौर्या,कमलेश दुबे ,संजय सिंह,अम्मानुलाह खान,माणिक मल्लिक,अरूप मल्लिक,अप्पू तिवारी,हेमन्त पाठक,शैलेश कुमार,फणीभूषन महतो,संजय करुआ,मनोज कुमार,राहुल सिंह प्रमोद सिंह,चन्द्रेशबर पांडेय,समीम खान,राजू,शिबू ओझा,सवीनय सिंह,निताई महतो, समेत अन्य मौजूद थे
सधन्यबाद
अप्पू तिवारी
जिला प्रवक्ता आजसू

