Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने आज रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे के प्रमुख मांगों पर चर्चा की
    Breaking News Headlines झारखंड

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे के प्रमुख मांगों पर चर्चा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे के प्रमुख मांगों पर चर्चा की । चर्चा के दौरान सांसद ने सर्वप्रथम टाटा से बक्सर तक सीधी रेल सेवा की माँग की और कहा इस मामले का वे विगत कई वर्षों को से निदान करने का प्रयास कर रहे हैं ।उन्होंने चेयरमैन को यह भी सूचित किया यह दो रेलवे जोन का मामला है और दक्षिण पूर्व रेलवे इसके लिए पूरी तरह तैयार है जबकि पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा इसमें असमर्थता व्यक्त की जाती है ।यह जमशेदपुर के साथ-साथ बक्सर क्षेत्र से भी जुड़े हुए लाखों लोगों की महत्वपूर्ण मांग है ।अतः टाटा से बक्सर तक यथाशीघ्र रेल सेवा प्रारंभ किया जाना चाहिए।इस पर चेयरमैन श्री शर्मा ने सांसद को कहा कि मुझे उक्त क्षेत्र में कार्य का मुझे अनुभव है ।इसलिए मैं दोनों ही जीएम को इस संबंध में उचित दिशा निर्देश देता हूं और यथासंभव इसका निदान करने का प्रयास किया जाएगा। सांसद श्री महतो ने कहा कि बक्सर के सांसद एवं स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे भी इस मांग को लेकर काफी गंभीर है । इसके अतिरिक्त सांसद ने टाटा से जयनगर तक सीधी रेल सेवा की भी मांग की ।साथ ही साथ उन्होंने टाटा से भागलपुर रेल सेवा बंद हो चुकी है उसे पुनः चालू करने का भी मांग चेयरमैन के समक्ष रखा।चेयरमैन ने कहा मैं इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करूंगा । सांसद ने टाटा से जयनगर तक के लिए भी रेल सेवा की अपनी मांग को दोहराया।
    सांसद ने टाटा से बेंगलुरु के लिए सीधी रेल सेवा की मांग भी की ।

    नई रेलवे लाइन के संबंध में चर्चा करते हुए एवं ज्ञापन सौंपते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि चांडिल से पटमदा बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक रेल लाइन के सर्वे का काम पूरा करने के पश्चात इसके निर्माण कार्य को अभिलंब शुरू किया जाना चाहिए ।
    इसके अतिरिक्त चाकुलिया से बूढ़ा मारा से उड़ीसा के बांगरीपोसी तक रेलवे लाइन निर्माण कार्य को यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा।
    चेयरमैन सभी बातों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article जो खानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है : प्रेम झा
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी को सदन के साथ-साथ पूरे देश ने सराहा

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.