Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार ने पहली सीएसआर नीति को मंजूरी दी
    Breaking News झारखंड

    राज्य सरकार ने पहली सीएसआर नीति को मंजूरी दी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की पहल शुरू*

    *★राज्य सरकार ने पहली सीएसआर नीति को मंजूरी दी*

    ======================
    *रांची*
    राज्यवासियों के समग्र विकास के प्रति सरकार संवेदनशील है। पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और आजीविका के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की चुनौतियों से निपटने एवं अनुकूल वातावरण बनाने की पहल शुरू कर दी गयी है। इसके लिए राज्य सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक में अपनी पहली सीएसआर नीति को मंजूरी दी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की सीएसआर के तहत होने वाले समान विकास कार्यों के दोहराव से बचा जा सके। वर्तमान सरकार का मानना है कि नई सीएसआर नीति की मदद से राज्य सरकार, कॉरपोरेट्स, सिविल सोसाइटी व अन्य संगठनों के बीच साझेदारी बनेगी और उनकी प्राथमिकताओं और गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना आसान होगा। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजनाओं को लागू करने में सहूलियत होगी और योजनाओं से जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सकेंगे। वैसे भी विभिन्न कंपनियां सीएसआर के तहत समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ उन वंचित समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक जिम्मेदार शुभचिंतक के रूप में काम करती हैं।

    *नीति बनेगी मददगार*

    वर्तमान सरकार का मानना है कि नई नीति के साथ कॉरपोरेट्स को प्राथमिकताओं के क्षेत्रों के बारे में सही जानकारी मिलेगी। जबकि पूर्व में नीति के अभाव में कॉरपोरेट घराने परियोजनाओं के चयन में कठिनाई का अनुभव करते थे। लेकिन, नई नीति के लागू होने से दीर्घकालिक मजबूत विकास की योजना को बल मिलेगा।

    *सीएसआर प्राधिकरण की स्थापना*

    झारखण्ड सीएसआर नीति 2020 के लक्ष्य को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत झारखण्ड कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। यह प्राधिकरण राज्य में सीएसआर निवेश बढ़ाने की दिशा में काम करेगा। झारखण्ड सीएसआर प्राधिकरण की स्थापना के पश्चात झारखण्ड सीएसआर परिषद स्वतः भंग हो जाएगा।

    *सीएसआर पोर्टल हितों को करेगा सुनिश्चित*

    नई नीति के तहत पारदर्शिता लाने और कुशल और निर्बाध सूचना प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए सीएसआर पोर्टल शुरू किया जायेगा। सीएसआर पोर्टल को प्राधिकरण की देखरेख में बनाया जाएगा। सीएसआर पोर्टल में सेक्टर, जिलों, विभागों इत्यादि के अनुसार सीएसआर के तहत वित्त पोषित की जा रही वर्तमान योजनाओं का विवरण होगा। इसके अतिरिक्त सीएसआर फंडिंग, सीएसआर फंडिंग की नीति और परिचालन दिशानिर्देश, परियोजना प्रस्ताव के लिए प्रारूप, कॉरपोरेट पंजीकरण फॉर्म, एमओयू, इत्यादि से संबंधित अन्य सभी विवरण पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरघुवर सरकार की नियोजन नीति वापसी के फैसले पर भाजपा ने हेमंत सरकार के विरुद्ध खोला मोर्चा
    Next Article दुमका को सिल्क सिटी के रूप में पहचान देना सरकार का लक्ष्य

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.