Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीएमसी के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    टीएमसी के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीएमसी के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती
    ममता को फिर लगा झटका, राजीव बनर्जी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

    पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां भाजपा राज्य में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। चुनाव से पहले कई नेता टीएमसी का साथ छोड़ रहे हैं। वहीं कुछ भाजपा का दामन भी थाम चुके हैं। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बनर्जी ने शुक्रवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वे इससे पहले 22 जनवरी को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार से कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्हें ममता ने राज्य के वन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी
    राजीव बनर्जी ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे अपने त्याग पत्र में लिखा था, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। इस अवसर को पाने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं और सभी को धन्यवाद देता हूं।’
    बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के नेताओं का पद से और पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। सुवेंदु अधिकारी सहित कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में पार्टी के लिए अपने नेताओं को एकजुट रखना चुनौती बन गया है। वहीं भाजपा राज्य में सरकार बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। ऐसी अटकलें हैं कि बनर्जी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंघु बॉर्डर पर भारी हंगामा जारी
    Next Article अर्थव्यवस्था में होगी ‘वी-शेप’ की रिकवरी :मुख्य आर्थिक सलाहकार

    Related Posts

    गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*

    September 1, 2026

    आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण

    September 1, 2026

    महादेव डिग्री कॉलेज में संजू देवी बनीं अध्यक्ष, निदेशकों ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*

    आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण

    महादेव डिग्री कॉलेज में संजू देवी बनीं अध्यक्ष, निदेशकों ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    पुलिस पदाधिकारियों के मान-सम्मान और मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन

    प्रमंडलीय आयुक्त ने एसआईआर-26 की समीक्षा की*

    कुलडीहा में सरकारी जमीन, कुएं और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

    लघु खनिजों की कमी से सरकारी योजनाओं पर संकट, कांग्रेस ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

    वरिष्ठ आचार्य अंजय कुमार मोदी को दी गई भावपूर्ण विदाई

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी की कहानी में अब कई सवाल!

    टाटा-सरायकेला रोड पर गाड़ियां और पब्लिक हुई हलकाल्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.