Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर की नींव निर्माण का काम अब फरवरी में
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर की नींव निर्माण का काम अब फरवरी में

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवानराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की नींव अब फरवरी से भरना शुरू होगी. राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई दो दिवसीय बैठक में शुक्रवार को निर्णय लिया गया कि राम मंदिर नींव की डिजाइजन मुंबई की एक लैब में बन रही है जो फरवरी में ंिप्रट होकर आयेगी, उसी समय राम मंदिर की नींव भरने का काम शुरू हो जायेगा. बैठक में राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा, महासचिव चम्पत राय एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

    राय ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए 40 फिट का गड्डा खोदकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. टाटा और एलएनटी के इंजीनियरों द्वारा राम मंदिर के नींव की डिजाइन का प्रेजटेंशन मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र समेत ट्रस्ट के पदाधिकारियों सदस्यों के सामने दिया गया जिस पर नींव की डिजाइन को लेकर सहमति बन गयी.

    उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हुई थी तो नींव को लेकर एक प्रयोग असफल हो गया था जिसमें नींव के अंदर की मिट्टी भूरी-भूरी पायी गयी थी. इसी को देख करके आईआईटी रुड़Ÿकी और आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों ने रिपोर्ट देकर आशंका जतायी थी कि नींव के अंदर की मिट्टी भुरभुरी है जिस पर लंबे समय तक राम मंदिर खड़ा रखना मुश्किल होगा.

    राय ने बताया कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद नींव की खुदाई का काम रोक दिया गया था. अब फरवरी माह में जब डिजाइन बनकर अयोध्या आयेगा तब काम शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि तब तक मलबा हटाने का काम समाप्त हो चुका होगा और राम मंदिर की नींव का काम शुरू हो जायेगा. नींव की डिजाइन ऐसी होगी और किस तरह नींव की खुदाई शुरू की जायेगी जिससे शताब्दी तक राम मंदिर खड़ा रह सके. इसे लेकर टाटा एलएनटी के इंजीनियर व ट्रस्ट के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा था लेकिन अब यह दुविधा भी समाप्त हो चुकी है.

    बैठक मेंरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी. रामलला की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाये रखने के लिए एक खाका भी तैयार किया गया. इस व्यवस्था में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी लेकिन श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन करने में कोई असुविधा नहीं होगी. इस बैठक मेंराम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य के साथ-साथ आईजी अयोध्या, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, पुलिस अधीक्षक नगर, जिलाधिकारी अयोध्या, जिलाधिकारी नगर सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु में हाथी से बर्बरता, कान में फंसा जलता टायर, मौत, 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article किसान नेताओं को गोली मारने की साजिश, सिंधु बार्डर से पकड़ाया संदिग्ध

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.