Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तांडव के निदेशक की माफी के बावजूद साधु संतो में गुस्सा : गिरी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    तांडव के निदेशक की माफी के बावजूद साधु संतो में गुस्सा : गिरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. साधु संतों की जानी मानी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं को वेब सीरीज के जरिए जानबूझ कर अपमानित किया जा रहा है और माफी मांगने भर से वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास जफर और अन्य कलाकारों को कतई माफ नहीं किया जा सकता है.

    मंहत गिरी ने मंगलवार को जारी अपने एक संदेश में कहा कि वेब सीरीज तांडव के निदेशक अली अब्बास जफर ने तब माफी मांगी है, जबकि उनके खिलाफ प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्होने कहा कि फिल्म जगत में निर्देशक और नायक समेत सभी लोग लिखिल रुप से माफी मांगे कि दोबारा हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने की गलती नहीं करेंगे.

    साधु संतों का रुख तभी कुछ नरम हो सकता है. महंत ने कहा कि बॉलीवुड में एक वर्ग विशेष के लोगों का वर्चस्व हो गया है. यही लोग हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं. बॉलीवुड वर्ग विशेष के निर्माता और निर्देशकों द्वारा हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने को संत समाज अब सहन नहीं करेगा. हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाना या फिर अशोभनीय टिप्पणी करना कुछ लोगों की आदत बन गयी है.

    लिहाजा इस पर रोक लगाया जाना बेहद जरुरी हो गया है. उन्होंने कहा है कि इसके लिए संत समाज को जो भी कुछ करना पड़ेगा, संत समाज पीछे नहीं हटेगा. गौरतलब है कि अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर सोमवार को माघ मेला क्षेत्र में विरोध की चिंगारी फुट पड़ी. दंडी संन्यासी महेशाश्रम एवं स्वामी ब्रह्माश्रम के नेतृत्व में तमाम साधु-संत मेला क्षेत्र पहुंचे और यहां पर दंडीबाडा में निर्माता तथा निर्देशक का पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिन- बुधवार 20 जनवरी 2021ः वर्ष 2021 में सुख-समृद्धि चाहिए, तो श्रीगणेश और स्कंदमाता की आराधना करें!
    Next Article किरण बेदी के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.