Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज का दिन- बुधवार 20 जनवरी 2021ः वर्ष 2021 में सुख-समृद्धि चाहिए, तो श्रीगणेश और स्कंदमाता की आराधना करें!
    Headlines धर्म

    आज का दिन- बुधवार 20 जनवरी 2021ः वर्ष 2021 में सुख-समृद्धि चाहिए, तो श्रीगणेश और स्कंदमाता की आराधना करें!

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

    वर्ष 2021 शुरू हुआ है और यदि इस वर्ष जीवन में खुशियां चाहिएं, तो श्रीगणेश की पूजा करें, देवी त्रिपुरा सुंदरी के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना करें और बहन-बेटी को खुश रखें.
    यदि आप अंकशास्त्र पर भरोसा करते हैं तो यह अंकगणित कहती है कि यह वर्ष अंक 5 का है, जो बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है.
    जिनके जीवन में बुध कारक है, उनके लिए यह वर्ष बेहतर साबित होगा, तो जिनका बुध अकारक है, वे सतर्क रह कर कार्य करें.
    बुध ग्रह का शुभत्व बढ़ाने के लिए एवं अशुभ पर नियंत्रण के लिए श्रीगणेश और देवी त्रिपुरा सुंदरी के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना की जाती है, तो बहन-बेटी की दुआएं जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाती हैं.
    इसलिए, इस वर्ष 2021 में सुख, समृद्धि और सफलता चाहिए, तो बहन-बेटी को प्रसन्न रखें!

    – आज का राशिफल –

    मेष राशि:- सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है. उधार दिया पैसा आने में संदेह है. मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे. यात्रा सुखद होगी.

    वृष राशि:- कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे. कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे. कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा. बहनों से झगडा हो सकता है. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी.

    मिथुन राशि:- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा. धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे. माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी. दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी.

    कर्क राशि:- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा. घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें. सब अनुकूल होगा. जीवनसाथी का साथ मिलेगा.

    सिंह राशि:- नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें. पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे. शत्रु परास्त होंगे, नए संपर्क आपको ख्याती दिलवा सकते हैं. कारोबार विस्तार के योग हैं.

    कन्या राशि:- नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन व सलाह लें. पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें. किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें. अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

    तुला राशि:- आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली है. समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदल लें, तो अच्छा होगा. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. नए संपर्क स्थापित होंगे.

    वृश्चिक राशि:- पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे. कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे. भाग्योदय संभव है. जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें. निश्चित सफल होंगे.

    धनु राशि:- नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी. कान संबंधित पीड़ा हो सकती है. अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है. नौकरी में बदलाव के योग है. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं.

    मकर राशि:- आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है. जिन लोगों की आप ने मदद की थी वहीं आप का विरोध करेंगे. रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख-सुविधा पर खर्च संभव है. मानसिक अस्थिरता रहेगी.

    कुम्भ राशि:- वैचारिक मतभेद दूर होंगे. किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा. कारोबार में नये सोदे लाभप्रद रहेंगे. रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है. मांगलिक खर्च संभव है.

    मीन राशि:- बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें. आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है. राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवायुसेना 20 से 24 जनवरी तक फ्रांस के साथ करेगी एक्स डेजर्ट नाइट-21 अभ्यास
    Next Article तांडव के निदेशक की माफी के बावजूद साधु संतो में गुस्सा : गिरी

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.