Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई माह बाद मार्च से विदेश यात्राओं पर निकलेंगे
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई माह बाद मार्च से विदेश यात्राओं पर निकलेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर जो विराम लगा था उसके मार्च, 2021 से समाप्त होने के संकेत हैं. पीएम मोदी तब बांग्लादेश की यात्रा कर अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद पीएम के पुर्तगाल की यात्रा पर जाने की तैयारी हो रही है. पुर्तगाल यात्रा यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्तों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके उपरांत जून, 2021 में ब्रिटेन में होने वाले समूह-7 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलावा आ चुका है.

    समूह-07 की बैठक सिर्फ इस लिहाज से महत्वपूर्ण नहीं होगी कि लगातार तीसरी बार भारत को दुनिया के सबसे मजबूत सात देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है, बल्कि इस बैठक के दौरान पीएम मोदी की अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति जो बाइडन से पहली मुलाकात संभव है.

    यही नहीं इस बैठक में काफी लंबे अरसे बाद पीएम की वैश्विक नेताओं के साथ आमने-सामने मुलाकात होगी. यह बैठक वैश्विक कूटनीति के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह देखा जाएगा कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडन समूह-7 देशों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की नीति को आगे बढ़ाते हैं या अपनी नई सोच दिखाते हैं.

    ट्रंप ने समूह-7 की जगह दुनिया के 10 लोकतांत्रिक देशों का एक अलग संगठन बनाने की योजना बनाई थी और इसके लिए पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया था. लेकिन यह बैठक कोरोना महामारी की वजह से नहीं हो सकी थी.

    पीएम मोदी हमेशा नेबरहुड पॉलिसी को देते हैं महत्व

    पॉलिसी के तहत हमेशा अपने पड़ोसी देशों की यात्राओं को महत्व देते रहे हैं. इस क्रम में उनकी तरफ से इस बार भी यात्राओं की शुरुआत बांग्लादेश से होने की तैयारी चल रही है. उन्हें मार्च, 2020 में ही ढाका जाना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से रद कर दिया था.

    बाद में दिसंबर, 2020 में दोनो देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच वर्चुअल बैठक हुई थी और जिसमें पीएम शेख हसीना ने मोदी को मार्च, 2021 में बांग्लादेश की आजादी की 50वीं सालगिरह पर होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था.

    इसी तरह से पीएम मोदी की इस साल की दूसरी विदेश यात्रा पुर्तगाल भी पिछले वर्ष की ना हो सकने वाली यात्रा की भरपाई होगी. तब भारत-यूरोपीय संघ की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए मई, 2020 में पीएम मोदी को वहां जाना था. दोनों तरफ से आगामी सालाना बैठक की तैयारी चल रही है.

    सनद रहे कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी की वजह से कई महीनों तक विदेश यात्राएं नहीं हो सकी थी. भारत आने वाले कई विदेश मेहमानों की यात्राएं भी स्थगित करनी पड़ी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के विंध्याचल में यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 18 लोग बचाए गए
    Next Article दिल्ली के लाल किले में भी पहुंचा बर्ड फ्लू से 15 कौवों की मौत से 26 जनवरी तक रहेगा बंद

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.