Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां और बेटी के रिश्ते पर बनी खूबसूरत कहानी है त्रिभंगा
    Headlines सिनेमा

    मां और बेटी के रिश्ते पर बनी खूबसूरत कहानी है त्रिभंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म: त्रिभंगा

    डायरेक्टर: रेणुका शहाणे

    स्टारकास्ट: काजोल, मिथिला पालकर, तन्वी आजमी, कुणाल रॉय कपूर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म त्रिभंगा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में काजोल के अलावा मिथिला पालकर, तन्वी आजमी, कुणाल रॉय कपूर जैसे सितारों ने काम किया है. फिल्म में तीन पीढ़ियों के मां-बेटी के बीच बनते-बिगड़ते रिश्ते के जरिए खूबसूरती से पिरोया गया है.

    कहानी- यह फिल्म अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नयनतारा आप्टे (तन्वी आजमी), एक्ट्रेस और ओडिशी डांसर अनुराधा आप्टे (काजोल) और माशा मेहता (मिथिला पालकर) के रिश्तों की कहानी है. नयन और अनु अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं. उन्होंने कई बार समान की मान्यताओं और रूढ़ियों के खिलाफ जाकर काम किया है. दोनों ने समाज में अपनी प्रतिभा और जिद से जगह बनाई है. अनुराधा एक रूसी युवक के साथ लिव-इन में रह कर प्रेग्नेंट हो जाती है. वह बच्ची को जन्म देती है, लेकिन कभी शादी नहीं करती. अनुराधा और नयनतारा का जीवन कभी स्थिर नहीं रहा. दोनों के जीवन में पुरुष आते-जाते रहे, लेकिन माशा ऐसी नहीं है.

    नानी और मां की टूटी-बिखरी जिंदगी को देखने के बाद माशा अपने और अपने बच्चे के लिए एक स्थिर जिंदगी चाहती हैं. फिल्म के आखिर में तीनों की जिंदगी किस मोड़ पर आकर ठीक होती है, यह जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

    एक्टिंग- काजोल ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक दी है. मां और एक बेटी के रोल में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. ऐसा लगता है कि इस फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने का भार उनके कंधों पर ही था और उन्होंने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है. इसके अलावा मिथिला पालकर ने अपने काम के साथ न्याय किया है. कुणाल राय कपूर राइटर के रोल में अच्छे लगे.

    डायरेक्शन- इस फिल्म से रेणुका शहाणे ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया है. उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा है. पहली फिल्म से ही उन्होंने अपने डायरेक्टर वाले हुनर को साबित कर दिखाया है. फिल्म अपने विषय से कभी भटकती नहीं है. जितनी खूबसूरती से इस फिल्म को लिखा गया है उनकी ही बारीकी से रेणुका ने इसके निर्देशन पर काम किया है. फिल्म में घटनाओं के साथ भावनाओं को बराबर जगह दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तानी पीएम इमरान खान बोले- मोदी सरकार ने बालाकोट स्ट्राइक का चुनावों में लाभ उठाया
    Next Article विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म के नाम का हुआ ऐलान, करण जौहर ने शेयर किया फर्स्ट लुक

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.