Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तानी पीएम इमरान खान बोले- मोदी सरकार ने बालाकोट स्ट्राइक का चुनावों में लाभ उठाया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तानी पीएम इमरान खान बोले- मोदी सरकार ने बालाकोट स्ट्राइक का चुनावों में लाभ उठाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रिपब्लिक भारत टीवी के एडिटर और एंकर अर्नब गोस्वामी के व्हाटसएप चैट के लीक होने जाने को हाथोंहाथ लिया है. इस चैट का हवाला देते हुए इमरान ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है.

    इमरान ने कहा कि मोदी सरकार ने बालाकोट एयरस्ट्राइक घटना का मीडिया के साथ मिलकर आम चुनावों में लाभ उठाया और इस इलाके को आग में झोंक दिया. अर्नब गोस्वामी के साथ बार्क के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता के इस चैट में 26 फरवरी 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक से तीन दिन पहले किसी बड़ी स्ट्राइक का जिक्र भी है

    बीजेपी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक का घरेलू चुनावों में फायदा लिया

    इमरान खान ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और वर्ष 2019 में युनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली में अपने भाषण का जिक्र किया और यह कहा कि मोदी सरकार ने बालकोट की घटना का चुनावी फायदा लिया.

    उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तब यह बताया था कि भारत की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने घरेलू चुनावों में फायदा लेने के लिए बालाकोट संकट का इस्तेमाल किया था.

    सरकार और मीडिया के बीच अपवित्र साठगांठ

    इमरान खान ने एक भारतीय पत्रकार के चैट का हवाला देते हुए कहा मोदी सरकार और भारतीय मीडिया के बीच अनैतिक सांठगांठ है और उन्होंने चुनाव जीतने के लिए पूरे इलाके को सैन्य संघर्ष की आग में झोंक दिया गया. इमरान खान ने कहा कि हमारे खिलाफ भारत की हर साजिश का पर्दाफाश हुआ है.

    अब भारत के अपने मीडिया ने उसकी गंदी सांठगांठ का खुलासा किया है, जो परमाणु हथियार से लैस इस क्षेत्र को संघर्ष की आग में झोंकना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के चलते भारत दुष्ट राष्ट्र में तब्दील हो गया है.

    गौरतलब है कि पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला हुआ था. इसके बाद 26 फरवरी को भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को धवस्त कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसास की मौत के बाद 11 बहुओं ने अपनी सास का मंदिर बनवाया, रोज आरती, पूजा
    Next Article मां और बेटी के रिश्ते पर बनी खूबसूरत कहानी है त्रिभंगा

    Related Posts

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    August 28, 2026

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    August 28, 2026

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.