Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के चार राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एमपी के 8 जिलों में बंद की गई चिकन की दुकानें
    Breaking News Headlines

    देश के चार राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एमपी के 8 जिलों में बंद की गई चिकन की दुकानें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अब तक चार राज्यों केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी है. साथ ही सरकार ने सभी राज्यों को किसी भी इमरजेंसी हालात का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है. इन चार राज्यों के अलावा देश के कई राज्यों से पक्षियों की मरने की खबरें लगातार आ रही है. मुर्गी के अलावा कौआ और प्रवासी पक्षियों की असामान्य मौत की सूचना मिल रही है.

    मध्य प्रदेश में अब तक 8 जिलों में बर्ड फ्लू फैल चुका है. सरकार ने इन्दौर और नीमच जिले में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इन इलाकों में चिकन की दुकानों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है. सरकारी अधिकारियों के अनुसार 8 जिलों में कौवों के शवों से लिए गए नमूनों में और नीमच और इन्दौर जिले में चिकन के नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू वायरस पाया गया है. राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने इन्दौर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन और गुना जिलों में कौवों के नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस की मौजूदगी की पुष्टि की है.

    देश में कई राज्यों में और अधिक पक्षियों की मौत होने के मामले सामने आए. हिमाचल प्रदेश में 381 प्रवासी पक्षी मृत पाये गए, जबकि केरल के दो जिलों में हालात का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम पहुंची है. यहां हजारों मुर्गियों और बत्तखों को मारा गया है. हिमाचल प्रदेश में अब तक 3,409 की मौत हो चुकी है. पोंग नम भूमि क्षेत्र के आसपास पिछले कुछ दिनों में 64 कौवे भी मृत पाए गए हैं.

    वहीं केरल सरकार के बयान के अनुसार बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने के लिए बत्तखों और मुर्गे-मुर्गियों सहित 69,000 से ज्यादा पक्षियों को अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में मार दिया गया. केरल में बर्ड फ्लू संकट के बीच राज्य की सीमा से सटे कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में छह कौवे मृत मिले हैं. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि पक्षियों की मौत का कारण जानने के लिए उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है.

    देश के कई अन्य हिस्सों से बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद गुजरात में जारी अलर्ट के बीच मेहसाणा जिले में बृहस्पतिवार को चार कौवे मृत पाये गये. ये कौवे मेहसाणा के मोढेरा गांव में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के परिसर में मृत मिले. मेहसाणा के पशुपालन अधिकारी डॉ भरत देसाई ने बताया कि मरे हुए कौवों के नमूने जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजे गये हैं, जिससे यह पता चल सके कि इनकी मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है या किसी और कारण से.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTesla के शेयरों में तेजी के कारण Amazon की बादशाहत खतरे में
    Next Article बदायूं गैंगरेप और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    August 10, 2026

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.