Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Tesla के शेयरों में तेजी के कारण Amazon की बादशाहत खतरे में
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    Tesla के शेयरों में तेजी के कारण Amazon की बादशाहत खतरे में

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली.दुनिया के सबसे बड़े अमीर और Amazon के CEO जेफ बेजोस की कुर्सी खतरे में है. Tesla के CEO एलन मस्क तेजी की दौलत जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे बेजोस की बादशाहत को खतरा पैदा हो गया है. दुनिया के सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी टेस्ला के शेयरों में तेजी से मस्क की दौलत तेजी से बढ़ रही है. SpaceX और Tesla के फाउंडर मस्क की नेटवर्थ 6 जनवरी को 184.5 अरब डॉलर पहुंच गई थी.

    बेजोस से कितने पीछे हैं मस्क

    Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अब बेजोस से महज 3 अरब डॉलर कम है. यह इंडेक्स नेटवर्थ के आधार पर दुनिया को अमीरों को रोज रैंकिंग देता है. यह रैंकिंग इन अमीरों के पास मौजूद एसेट्स की वैल्यू के आधार पर दी जाती है. बेजोस अक्टूबर 2017 से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी पर काबिज हैं और अभी उनकी नेटवर्थ 187 अरब डॉलर है.

    12 महीनों में कमाए 150 अरब डॉलर

    मस्क नवंबर 2020 में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया की दूसरे सबसे अमीर शख्स बने थे. कोरोनावायरस के कारण इकॉनमिक स्लोडाउन के बावजूद पिछले 12 महीनों में मस्क की नेटवर्थ 150 अरब डॉलर बढ़ी है. इसकी वजह यह है कि टेस्ला के शेयरों में अभूतपूर्व तेजी आई है. लगातार प्रॉफिट और प्रतिष्ठित एसएंडपी 500 इंडेक्स (S&P Index) में शामिल होने से पिछले साल कंपनी के शेयर 743 फीसदी चढ़ा.

    स्पेस सेक्टर में भी होड़

    कंपनी के मुताबिक टेस्ला ने पिछले साल 5 लाख कारें बनाई और इन्हें डिलीवर किया. मस्क ने इस उपलब्धि पर अपनी टीम को बधाई दी. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और पेशे से इंजीनियर मस्क स्पेसएक्स (SpaceX) के भी सीईओ हैं. प्राइवेट स्पेस रेस में उनका बेजोस की कंपनी ब्लू ऑरिजिन एलएलसी (Blue Origin LLC) के साथ प्रतिद्वंद्विता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक ट्वीट के कारण चर्चा में हैं टीएमसी के पूर्व नेता लक्ष्मी रतन शुक्ला
    Next Article देश के चार राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एमपी के 8 जिलों में बंद की गई चिकन की दुकानें

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.