Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी से बिगड़े हालात, दिल्ली में शुरू हुई बारिश
    Breaking News Headlines

    फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी से बिगड़े हालात, दिल्ली में शुरू हुई बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बेहद बिगड़ा हुआ है. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से हालात गंभीर हैं. वहीं इसका असर दिल्ली तक देखा जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद जबरदस्त शीतलहर चल रही है. उसका असर पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है.

    वहीं मौसम विभाग ने पूरे हिमालय क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिये भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

    मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से दिल्ली में शीतलहर का दूसरा दौर शुरू हो सकता है. पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक साथ तीन-तीन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. वैसे तो इस वक्त दिल्ली सर्दी की चपेट में है. लेकिन इस मौसम में यहां के लोगों को जहां कोहरे का कहर झेलना पड़ रहा है वहीं तीसरे दिन भी बारिश जारी है.

    इन सबके बीच रात के समय तापमान थोड़ा बढ़ा है लेकिन सूरज के बादलों में छिप जाने की वजह से अधिकतम तापमान में राहत नहीं मिली है. दिल्ली ही नहीं उसके आसपास के इलाकों में तीसरे दिन भी बूंदाबांदी जारी रही. वहीं पूरे दिन राजधानी पर कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग और पालम में घना कोहरा दजज़् किया गया है.

    दिल्ली में शनिवार को ही बारिश की शुरुआत हो गई थी जो रविवार को अपने चरम पर थी. सोमवार को बारिश में थोड़ी कमी ज़रूर आई लेकिन रिमझिम फुहारें बीच-बीच में बरसती रहीं. मंगलवार की सुबह भी कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश की बूंदें पड़ी हैं.

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली ही नहीं पंजाब से लेकर लखनऊ तक के मैदानी इलाके में रात का तापमान बढ़ गया है. दिल्ली में भी रात का तापमान 11 से 12 डिग्री पर रहा जो औसत से 5 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 जनवरी की सुबह तक दिल्ली-एनसीआर पर बादल डेरा डाले रहेंगे. छह जनवरी की सुबह या दोपहर के बाद दिल्ली का मौसम साफ हो जाएगा. लेकिन 11 जनवरी के बाद दिल्ली वालों को शीतलहर के अगले दौर का सामना करना पड़ सकता है.

    मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा पश्चिमी विछोभ 6 जनवरी को खत्म होगा. लेकिन दूसरा 7 जनवरी को फिर दूसरा पश्चिमी विछोभ अपना असर दिखाने लगेगा. उसकी वजह से दिल्ली में तापमान 7 जनवरी के बाद 8 डिग्री के आसपास रहेगा.

    उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई और पिछले 24 घंटे में आसमान से बरसती बर्फ ने पहाड़ों को ढक लिया है. भारी बर्फबारी की ये चेतावनी जम्मू-कश्मीर, से लेकर हिमाचल प्रदेश और पूरे उत्तराखंड के लिए की गई थी. उसके मुताबिक अगले 24 घंटे इन इलाकों के लिए भारी हैं. यहां आज भी भारी बर्फबारी जारी रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन में फिर लागू हुआ सख्त लॉकडाउन, पीएम जॉनसन ने किया ऐलान
    Next Article जान्हवी कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.