Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जान्हवी कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप
    Headlines सिनेमा

    जान्हवी कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उनकी बहन खुशी कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था. अब खबर है कि जान्हवी ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत 39 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एक्ट्रेस का ये नया घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है जो कि एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर पर फैला हुआ है.

    जान्हवी कपूर फिलहाल अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ लोखंडवाला में रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर ने अपने नये घर की डील पिछले साल 7 दिसंबर को फाइनल की थी. एक्ट्रेस ने अभी तक मात्र कुछ ही फिल्में की है और ऐसे में इतनी बड़ी डील कर उन्होंने सबको हैरान कर दिया.

    कुछ समय पहले जान्हवी कपूर नेटफ्लिक्स पर ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आयी थीं. उसके पहले जान्हवी करण जौहर के बैनर तले बनी ‘गुजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ में नजर आई थीं. जान्हवी की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूही अफजा’ रिलीज होने वाली हैं. इस फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव बतौर लीड एक्टर नजर आयेंगे. यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, पर लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज टाल दी गई.

    इसके अलावा जान्हवी के पास इस साल कई बड़ी फिल्में हैं. एक्ट्रेस फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी नजर आयेंगी. फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली गई है और इसकी अगले साल रिलीज होने की पूरी उम्मीद है. जान्हवी करण जौहर की पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में भी अभिनय करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी से बिगड़े हालात, दिल्ली में शुरू हुई बारिश
    Next Article स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ चिकित्सकों ने खोला मोर्चा

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.