Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटेन में फिर लागू हुआ सख्त लॉकडाउन, पीएम जॉनसन ने किया ऐलान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटेन में फिर लागू हुआ सख्त लॉकडाउन, पीएम जॉनसन ने किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. कोरोना के नए स्ट्रेन के आने के बाद से ब्रिटेन खौफ में है. यहां हर रोज 50 हजार से ज्यादा नए कोरोना के केस आ रहे हैं. इसे देखते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पूरे देश में सख्त लॉकडाउन लगा दिया है.

    बोरिस जॉनसन ने फिर से देश में लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना से निपटने के लिए कम से कम फरवरी के मध्य तक नया नेशनल लॉकडाउन लगाया है, ताकि नए स्ट्रेन को रोका जा सके. इसका मतलब है कि सरकार एक बार फिर से आपको घर में रहने के लिए निर्देश दे रही है.

    गौरतलब है कि फाइजर और ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन में आपात उपयोग की अनुमति मिल चुकी है. कल ही ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है. अभी तक लाखों लोग इन वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं. वहीं कोरोना का यह नया स्ट्रेन देश में आफत का सबब बना हुआ है. इसे देखते हुए सरकार को लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा है.

    बोरिस जॉनसन ने सोमवार रात को देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं. उससे साफ है कि हमें और मेहनत करने की जरूरत होगी. यह देश के लिए एक बेहद कठिन दौर है.

    देश के हर हिस्से में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. फिलहाल ब्रिटेन में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे, क्लासेस ऑनलाइन ही चलेंगी. विश्वविद्यालय के छात्र कम से कम फरवरी के मध्य तक कैम्पस वापस नहीं लौटेंगे. लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में ही रहना होगा. लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घर से निकल सकते हैं.

    प्रधानमंत्री जॉनसन ने साफ कर दिया है कि यह लॉकडाउन काफी सख्त होगा. सभी गैर-जरूरी दुकानें और हेयरड्रेसर जैसी पर्सनल केयर सर्विस बंद रहेंगी. रेस्तरां केवल टेकअवे सेवाएं मुहैया कराएंगे. गौरतलब है कि सोमवार तक इंग्लैंड के अस्पतालों में 26,626 मरीज थे. यह पिछले सप्ताह की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है. इस मौसम में यह पहली लहर के उच्चतम स्तर से 40 प्रतिशत अधिक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुरादनगर हादसे के मुख्य आरोपी अजय त्यागी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी से बिगड़े हालात, दिल्ली में शुरू हुई बारिश

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.