Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुरादनगर हादसे के मुख्य आरोपी अजय त्यागी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मुरादनगर हादसे के मुख्य आरोपी अजय त्यागी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद. मुरादनगर श्मशान हादसे का मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अजय त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था. मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से मलबे में दबकर 25 लोगों की मौत हो गई थी. इस छत के निर्माण में घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल हुआ था, जिसके चलते बनने के कुछ दिनों बाद ही छत गिर गई और एक बड़ा हादसा हो गया.

    गौरतलब है कि मुरादनगर के उखलारसी में अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान की छत गिर जाने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गये. पीडि़तों में करीब सभी लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे. बताया जाता है कि जब छत ढही, तो बारिश से बचने के लिए कई लोग इमारत के नीचे खड़े थे, जिसे हाल ही में बनाया गया था. इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, वे सभी पुरूष और जयराम के रिश्तेदार या पड़ोसी थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार किया जा रहा था.

    हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों से बेहद नाराज हैं. मुख्यमंत्री ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. कमिश्नर और गाजियाबाद के डीएम समेत कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है. मुरादनगर की घटना से व्यथित और नाराज मुख्यमंत्री सोमवार को अधिकारियों पर जम कर बरसे. घटना को अफसरों की गंभीर लापरवाही करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है. ऐसे अपराध करने वाले अफसरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

    वहीं इस मामले में पुलिस ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. ठेकेदार अजय त्यागी सहित कुछ लोग फरार थे, लेकिन अब अजय त्यागी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने रेड मीट पर जारी की नई गाइडलाइन, डॉक्यूमेंट से हटाया हलाल शब्द
    Next Article ब्रिटेन में फिर लागू हुआ सख्त लॉकडाउन, पीएम जॉनसन ने किया ऐलान

    Related Posts

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.