Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशभर में सबसे गर्म रहने वाले चूरू ने सर्दी में ओढ़ी बर्फ की चादर
    Breaking News Headlines

    देशभर में सबसे गर्म रहने वाले चूरू ने सर्दी में ओढ़ी बर्फ की चादर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चूरू. राजस्थान के चूरू में जहां गर्मियों में तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, वह इन दिनों बर्फानी सर्दी के टार्चर से गुजर रहा है. यहां खुले आसमान के नीचे पानी बर्फ में तब्दील हो रहा है. वहीं, फसलों पर ओस की बूंदे जमकर फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं. पिछले चार दिनों में चूरू में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है. लगातार सर्दी के कहर से जनजीवन प्रभावित है.

    हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में लोग घरों में सिमट कर रह गए हैं. चूरू की इस बार की सर्दी ने 1973 के बाद से अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड दिये हैं. मौसम के जानकारों की मानें तो 1973 के बाद इस साल चूरू इतना सर्द रहा है. 1973 में यहां दिसंबर में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री दर्ज हुआ था. बीते दशक की बात करें तो इससे पहले साल 2011 में 25 दिसंबर को पारा -1.4 डिग्री सेल्सियस रहा था. यहां तीन दिनों से पारा लुढकर जमाव बिन्दू से नीचे माइनस में आ गया है.

    इस साल दिसंबर के 13 दिनों में चौथी बार रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा है. यहां 18 दिसंबर को रात का तापमान -0.3 चला गया था. फिर 19 दिसंबर को -0.1 रहा. दस दिनों के बाद एक बार फिर 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -0.4 एवं 30 दिसंबर को -1.5 डिग्री दर्ज किया गया है. सर्दी की सर्वाधिक मार पाले के रूप में फसलों पर पड़ी है. जिले में 76 हजार हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई है. लेकिन, अब पाले के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है. इससे किसान चिन्तित हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू ने आईटी का उड़ाया मजाक, राजग ने इससे की गरीबों की मदद : मोदी
    Next Article EPFO खाताधारकों को सरकार का गिफ्ट, आज आ सकता है PF का पैसा, ऐसे करें चेक

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.