Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खेत से निकली शराब की टंकी, तस्करों की करतूत देख डीएम-एसपी भी हुए दंग
    Breaking News Headlines बिहार

    खेत से निकली शराब की टंकी, तस्करों की करतूत देख डीएम-एसपी भी हुए दंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोपालगंज. बिहार में शराबबंदी क्या हुई गोपालगंज जिले की जमीन ने अनाज की बजाय दारू उगलना शुरू कर दिया है! अगर आपको हमारी बातों का यकीन नहीं हो तो खुद वीडियो देख कर इसका अंदाजा लगा लीजिये. आप देख कर चौंक जाएंगे कि कैसे गेहूं की खेत से जमीन के अन्दर से कच्ची शराब की खेप डीएम और एसपी की मौजूदगी में बाहर निकलने लगी. बिहार में शराबबंदी है, लेकिन इसकी तस्करी के किस्से किसी से छिपे नहीं हैं.

    शराबबंदी के बावजूद गोपालगंज में प्रतिदिन शराब की बड़ी खेप जब्त की जाती है और धंधेबाज भी गिरफ्तार किये जाते हैं. बावजूद इसके यहां शराब की तस्करी बेरोकटोक जारी है. शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिले के डीएम अरशद अजीज और एसपी मनोज कुमार तिवारी अपने अन्य अधिकारियों के साथ सोमवार को अचानक मांझागढ़ के विशम्भरपुरा गांव पहुंचे. दरअसल, डीएम को सूचना मिली थी कि यहां विशम्भरपुरा गांव के बाहर करीब आधा दर्जन घरों में कच्ची शराब बनती है और उसका बेरोकटोक धंधा चल रहा है.

    डीएम और एसपी के अलावा सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने कई घरों में घुसकर शराब की खेप को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया. इन घरों में शराब नहीं मिली, लेकिन घर के पास गेहूं लगे खेत में जब पुलिस जवानों ने बारीकी से सर्च किया तो यहां जगह-जगह कच्ची स्प्रिट और शराब के ड्रम जमीन के अन्दर दबे होने की बात पता चली. यहां से पुलिस जवानों ने एक दर्जन से ज्यादा ड्रम बाहर निकाला. कच्‍ची शराब को नष्ट किया गया.

    होटलों में भी चली जांच- जमीन से शराब की बरामदगी के बाद डीएम ने यूपी की सीमा से सटे एनएच 28 के किनारे कई लाइन होटलों की जांच की और वहां शराब पिए जाने की पुष्टि होने के बाद एक होटल संचालक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. डीएम अरशद अजीज ने कहा कि कई जगहों से देशी शराब बरामद किए गए हैं. इसके अलावा सड़क किनारे ढाबा की जांच की गयी है, लेकिन शराब नहीं मिली है. होटल में ग्लास और शराब के रैपर बिखरे पड़े हैं, जिसको लेकर होटल के संचालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज और कल दिखेगा साल का आखिरी फुल मून, जाने इसे क्‍यों कहा जाता है कोल्‍ड मून
    Next Article PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब मोबाइल से लॉक करें अपना डेबिट कार्ड

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.