Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहिबजादों की शाहीदगाथा सुनकर आंखों से आंसु छलके, मानगो गुरद्वारा में हुआ ‘शहीदी सप्ताह’ का समापन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार राष्ट्रीय

    साहिबजादों की शाहीदगाथा सुनकर आंखों से आंसु छलके, मानगो गुरद्वारा में हुआ ‘शहीदी सप्ताह’ का समापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020Updated:December 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    … क्या मिटाएगा निशां उनके कोई जो हुए हैं पैदा गोबिंद की संतान बन कर

    साहिबजादों की शाहीदगाथा सुनकर आंखों से आंसु छलके, मानगो गुरद्वारा में हुआ ‘शहीदी सप्ताह’ का समापन

    बलजीत सिंह

    शहीदी सप्ताह के दौरान कोई भी सिख किसी प्रकार का जश्न न मनाये: प्रचारक माझी
    मानगो गुरुद्वारा में कोई एक ऐसा शख्स नही था जिसकी आंखे नम न हों। चार साहिबजादों की शाहीदगाथा सुनकर हर श्रोता गर्व भी महसूस कर रहा था और गमगीन भी था। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो में आयोजित शहीदी सप्ताह का समापन सोमवार देर शाम को हुआ।
    सप्ताहभर चले इस समागम में साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की महान शहादत याद कर उन्हें श्रद्धान्जलि दी।
    इस उपलक्ष्य पर मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि ने एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की जिसमे छोटे साहिबज़ादों की धर्म के लिए दी गयी दर्दनाक शहादत की सच्चाई को लोगो के बीच साझा किया।
    इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम 22 दिसंबर से शुरू किया गया था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शहादत के बारे में बताया जा सके.
    इस दौरान सिख प्रचारक हरजिंदर सिंह माझी ने लगातार छह दिन शब्द विचार किया और सभी शहीदों का इतिहास बारी बारी से श्रद्धालुओं के समक्ष साझा किया। उन्होंने सभी सिखों से निवेदन किया कि शहीदी सप्ताह के दौरान हर साल सिख किसी भी प्रकार का जश्न या खुशी के कार्यक्रम न आयोजित करे बल्कि साहिबजादों के नाम पर जनसेवा करें, यही धर्म है। जब छोटे साहिबजादों की शहीदी का इतिहास संगत को सुनाया गया तो सबकी आंखे छलक आयीं। साथ ही साथ वीर साहिबज़ादों की अमरगाथा व उनकी शहीदी से जुड़े कई प्रश्नों के उत्तर भी दिये। हरजिंदर सिंह माझी ने कहा कि चार साहिबजादों की यह शहादत कभी भुलायी नही जा सकती। ठंढे बुर्ज में दो नन्हे साहिबजादों ने शहादत देदी परन्तु धर्म कभी नही छोड़ा।
    हजूरी रागी खडूर साहिब वाले मनजीत सिंह ने अपने कीर्तन से संगत को मंत्रमुग्ध किया। बड़ी संख्या में संगत गुरु ग्रंथ सहिब से सामने शीश नवाया।
    शहीदी सप्ताह को सफल बनाने में त्रिलोक सिंह, अमरीक सिंह, बलजीत कौर, कमिटी के सचिव जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह, हीरा सिंह, चंचल सिंह सहित सारे सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस पार्टी नहीं विचारधारा है :राकेश तिवारी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.