Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सबसे अमीर बैंकर हैं उदय कोटक
    Breaking News Business Headlines

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सबसे अमीर बैंकर हैं उदय कोटक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. ब्लूमबर्ग के मुताबिक उदय कोटक विश्व के सबसे अमीर बैंकर हैं जिनकी कुल संपत्ति 16 अरब डॉलर है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर 18 दिसंबर को उपलब्ध डेटा के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 16 अरब डॉलर है. विश्व के वे 125वें सबसे अमीर शख्स हैं. इस साल उनकी संपत्ति में 1.24 अरब डॉलर का उछाल आया है.

    उदय कोटक मूल रूप से पश्चिमी गुजरात के रहने वाले हैं. 1985 में उन्होंने इन्वेस्टमेंट कंपनी की शुरुआत की थी. इसके लिए उन्होंने 30 लाख रुपये का जुगाड़ अपने परिवार और दोस्तों से किया था. बाद में उन्होंने महिंद्रा ग्रुप से पार्टनरशिप की. उदय कोटक ने धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो का विस्तार स्टॉक ब्रोकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड में किया. 2003 में रिजर्व बैंक से इसे बैंकिंग लाइसेंस मिला.

    उदय कोटक की जिंदगी के बारे में कुछ बातें बहुत लोग नहीं जानते होंगे. कोटक बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे. एक दिन खेल के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी जिसके बाद इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी. इस घटना के बाद उन्होंने प्लेयर बनने का सपना छोड़ दिया और फैमिली कॉटन बिजनेस में रुचि दिखाने लगे. बाद में उन्होंने जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने 1985 में खुद की इन्वेस्टमेंट कंपनी खोली.

    कोरोना के कारण जब अपने देश के बैंकों का बुरा हाल है, कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन मुकाबले में बेहतर है. इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि उदय कोटक की लीडरशिप के कारण बैंक ने गंभीर सेक्टर को कभी भी खुलकर लोन नहीं बांटे. यही वजह है कि संकट के समय में भी उसका प्रदर्शन बेहतर है. बैंक ने संकट के दौर में कैपिटल भी इकट्ठा किया जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. कंपनी का बैड लोन का भार दूसरे बैंकों के मुकाबले कम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअश्विन को हल्के में लेने का खामियाजा ऑस्ट्रेलिया को भुगतना पड़ा : पोटिंग
    Next Article आप का ऐलान: संजय सिंह होंगे यूपी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

    Related Posts

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.