Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इशांत की अनुपस्थिति के बावजूद हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत : रहाणे
    Breaking News खेल

    इशांत की अनुपस्थिति के बावजूद हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत : रहाणे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एडिलेड. भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे का मानना है कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और टीम के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर से होना है.

    यह दिन-रात्रि टेस्ट मैच है जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. इस दौरे के लिए टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत चोट की वजह से शामिल नहीं किए गए हैं लेकिन उपकप्तान का मानना है कि उनके टीम में नहीं रहने के बावजूद टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है.

    रहाणे ने कहा, ‘‘हमारे पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है. हम इशांत को मिस करेंगे क्योंकि वह टीम के सीनियर तेज गेंदबाज हैं लेकिन उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज टीम में हैं और यह सभी गेंदबाज अनुभवी हैं और इन परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करनी है उन्हें बखूबी पता है. हमारे लिए गेंदबाजी में संतुलन और साझेदारी जरूरी है.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘सभी गेंदबाज बेहतर हैं. अंतिम एकादश में किन गेंदबाजों को शामिल करना है हमने फिलहाल इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. इस बारे में बुधवार को चर्चा होगी. मैच से पहले अब एक अभ्यास सत्र बचा है. टीम में सभी खिलाड़ी समान रूप से प्रतिभाशाली हैं. जिस खिलाड़ी को मौका मिलेगा वो मैच जीता सकता है, यह सिर्फ खिलाड़यिों पर भरोसा रखने की बात है.’’

    भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीती थी लेकिन उसके लिए इस बार डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ चुनौती खड़ी कर सकते हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम खिलाड़यिों की चोट से परेशान है और उसके सलामी बल्लेबाज वार्नर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं जबकि स्मिथ भी मंगलवार को पीठ में सूजन के कारण अभ्यास सत्र से हट गए थे. भारतीय टीम इसका फायदा उठा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleड्रग चैट केस: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के 85 गैजेट्स जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे
    Next Article कुंडली बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.