Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्यापारियों ने दिल्ली-एनसीआर में दूध-सब्ज़ी की सप्लाई का निकाला यह तरीका
    Breaking News Headlines

    व्यापारियों ने दिल्ली-एनसीआर में दूध-सब्ज़ी की सप्लाई का निकाला यह तरीका

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. किसान आंदोलन को दिल्ली बॉर्डर पर 11 दिन पूरे हो चुके हैं. बेशक आंदोलन के चलते दूध-सब्जी की सप्लाई बंद नहीं हुई है, लेकिन उस पर असर दिखना शुरु हो गया है. बड़ी गाड़ियां ना के बराबर ही दिल्ली-एनसीआर में दाखिल हो रही हैं. ज़रूरी सामान की सप्लाई को छोड़ बाकी इंडस्ट्री ने दिल्ली का रुख करना फिलहाल रोक दिया है. इसकी एक वजह यह भी है कि बड़ी गाड़ियों को सड़क पर रास्ता नहीं मिल पा रहा है. इसी के चलते दूध और सब्ज़ी के व्यापारियों ने सप्लाई का अलग ही तरीका निकाला है. डिमांड के बराबर न सही, लेकिन इस तरीके से सप्लाई को बनाए रखा है.

    रोहतक सब्ज़ी मंडी में हरी सब्जी के थोक कारोबारी विजय हरवीरा ने बताया कि आमतौर पर हम बड़े कैंटर में सब्ज़ियां दिल्ली-एनसीआर में भेजते हैं. लेकिन आंदोलन के चलते अब मेन रोड पर बड़ी गाड़ियों को रास्ता नहीं मिल पा रहा है. 250 से 300 बड़ी गाड़ियां रास्ते में फंसी हुई हैं. इसलिए अब हम मेन रोड से गाड़ी न भेजकर गांवों के अंदर से गुजरने वाले रास्तों से सब्जी की गाड़ियों को दिल्ली-एनसीआर भेज रहे हैं. इसके लिए हम एक टन तक की क्षमता वाली गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. डिमांड पूरी करने के लिए ट्रांसपोर्टर दूसरे ज़िलों से भी गाड़ियां मंगा रहे हैं.

    यूपी के दूध कारोबारी निर्वेश शर्मा का कहना है कि एक बड़े टैंकर में 20 से 25 हज़ार लीटर तक दूध आता है. किसी भी आंदोलन के दौरान बड़ी गाड़ियों के साथ जोखिम भी बड़ा होता है. दूसरा इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में दाखिल होने के लिए बड़े टैंकरों को आसानी से रास्ता भी नहीं मिल पा रहा है. इसलिए बॉर्डर के पास खड़े 4 से 5 हज़ार लीटर की क्षमता वाले टाटा मैजिक में लगे टैंकरों में बड़े टैंकरों से दूध भर दिया जाता है. इससे ट्रांसपोर्ट के खर्च पर भी ज़्यादा असर नहीं पड़ रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक समरसता बनाये रखने पर सजग और सक्रिय रहने की जरूरत : RSS
    Next Article 12 दिसंबर को स्मॉल बिजनेस डे की मेजबानी करेगा Amazon

    Related Posts

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    October 7, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.