Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्‍तर कोरिया में किम जोंग उन की सनक से क्वारंटीन कैंप में मारे गए 4180 सैनिक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    उत्‍तर कोरिया में किम जोंग उन की सनक से क्वारंटीन कैंप में मारे गए 4180 सैनिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्‍योंगयांग. कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की एक और सनक का खुलासा हुआ है जिसके शिकार देश के हजारों जवान हो गए. उत्‍तर कोरिया में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कोरोना वायरस क्वारंटीन कैंप में हजारों की तादाद में सैनिक मारे गए हैं. दक्षिण कोरिया से आई एक चौंका देने वाली रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

    उत्‍तर कोरिया ने आधिकारिक रूप से अभी तक स्‍वीकार नहीं किया है कि देश में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने आया है. उत्‍तर कोरिया ने चीन से लगी अपनी सीमा को बंद कर दिया है और सीमाई इलाकों में लैंड माइन लगा दिया है ताकि कोई भी सीमा को पार न कर सके. डेली एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उत्‍तर कोरिया के कई शहरों और प्रांतों को इस डर से लॉकडाउन कर दिया गया कि वहां भी कोरोना वायरस फैल गया है.

    उत्‍तर कोरिया के अधिकारियों ने यह भी कहा कि उन्‍होंने देशभर में क्‍वारंटीन केंद्र बनाए हैं जो आम नागरिकों और सेना दोनों ही के लिए हैं. दक्षिण कोरिया की न्‍यूज वेबसाइट डेली एनके के मुताबिक इन केंद्रों में 4180 उत्‍तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं. इसमें से 2800 सेना के जवान, 920 नौसैनिक और 460 एयरमैन शामिल हैं. सेना के हर ब्रांच के लिए अपना क्‍वारंटीन कैंप है.

    सूत्रों ने बताया कि इन कैंपों में करीब 50 हजार जवान रहे. बता दें कि इस साल 30 जनवरी के बाद उत्‍तर कोरिया ने अपनी सीमा को बंद कर लिया था. इसके बाद से बहुत कम लोगों को उत्‍तर कोरिया में आने की अनुमति दी गई है. इससे पहले किम जोंग उन ने दावा किया था कि उनका देश महामारी से कैसे निपटा जाए, इसका बेहतरीन उदाहरण है. हालांकि विशेषज्ञ किम जोंग उन के इस दावे को खारिज करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोक जनशक्ति पार्टी नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article सामाजिक समरसता बनाये रखने पर सजग और सक्रिय रहने की जरूरत : RSS

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.