Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लव जिहाद पर कानून बनाने जा रही MP सरकार, 5 साल तक की सजा का प्रावधान
    Breaking News Headlines

    लव जिहाद पर कानून बनाने जा रही MP सरकार, 5 साल तक की सजा का प्रावधान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही लव जिहाद पर कानून बनाने वाली है. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जल्द ही हम विधानसभा में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे. यह गैर-जमानती अपराध होगा और दोषियों को पांच साल तक की सजा का प्रावधान होगा. इससे पहले यूपी सरकार भी कानून बनाने की बात कह चुकी है.

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में शिवराज सरकार लव जिहाद को लेकर धर्म स्वातंत्र्य कानून के लिए विधेयक पेश किया जाएगा और कानून बन जाने के बाद गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर 5 साल तक की कठोर सजा दी जाएगी.

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र के मुताबिक, लव जिहाद में सहयोग करने वालों को भी मुख्य आरोपी की ही तरह सज़ा दी जाएगी और शादी के लिए धर्मांतरण कराने वालों को भी सजा देने का प्रावधान इस कानून में रहेगा. हालांकि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए सम्बंधित शख्स को एक महीने पहले कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देना होगा.

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बतया कि जोर जबर्दस्ती या बलपूर्वक की गयी शादी, धोखे से पहचान छिपाकर की गई शादी को इस कानून के बाद रद्द माना जायेगा.

    आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लव जिहाद के खिलाफ बड़ा बयान दे चुके हैं और साफ कर दिया था कि मध्यप्रदेश में ऐसे मामले सामने आने पर उससे सख्ती से निपटा जाएगा और जल्द ही देश में लव जिहाद के खिलाफ कानून को अमली जामा पहना दिया जाएगा. सीएम शिवराज ने अधिकारियों से कानून का खाका तैयार करने का निर्देश दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- उनके नेता बोल रहे आतंकियों की भाषा
    Next Article बराक ओबामा ने अपनी किताब में किया खुलासा: बचपन में सुना करते थे रामायण एवं महाभारत की कथायें

    Related Posts

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    June 9, 2026

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    जयदा सुवर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला

    चांडिल कॉलेज में कुड़मालि पढ़ाई शुरू करने की मांग

    पुण्यतिथि पर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब ने धरती आबा को किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.