Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण– 2021 को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाईजर के साथ बैठक
    Breaking News झारखंड

    फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण– 2021 को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाईजर के साथ बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *प्रखंड- धालभूमगढ़*

    *▪️फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण– 2021 को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाईजर के साथ बैठक*

    प्रखंड सभागार में आज निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खलखो ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2021 को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाईजर के साथ बैठक की। निदेशक एनईपी ने कहा कि 18 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। कई बार ईपीक(EPIC) होता है लेकिन मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, इसलिए इस पुनरीक्षण अवधि में इसका सुधार करना सुनिश्चित करें।

    सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करते हुए उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने एवं रिपीट डुप्लीकेट एपिक की पहचान करते हुए विलोपन की कार्रवाई ससमय पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सदस्यों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि पुनरीक्षण कार्य 10 अगस्त से ही शुरू है, जो 15 जनवरी 2021 को समाप्त होगा। 16 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। दावा – आपत्ति 15 दिसंबर तक एवं उसका निष्पादन 05.01.21 तक किया जाएगा। इस बीच चार दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिस दिन सभी बूथों पर बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। वह चार दिन 28 एवं 29 नवंबर, 05 एवं 06 दिसंबर है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को होगा। मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, हटाने एवं स्थानांतरण करने के लिए विभिन्न प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त द्वारा जामताड़ा प्रखंड के चेंगायडीह में सामुदायिक पुस्तकालय खोले जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया गया
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे बोड़ाम प्रखंड, जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.