Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में ममता बनर्जी ने आदिवासियों-पिछड़ों को लुभाया, बांग्लादेशी शरणार्थियों को भी दिया पट्टा
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल में ममता बनर्जी ने आदिवासियों-पिछड़ों को लुभाया, बांग्लादेशी शरणार्थियों को भी दिया पट्टा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदिवासी, पिछड़े व अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कीं और उनके लिए कई कल्याकारी योजनाओं की घोषणा कीं. इनमें आदिवासी और बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन का पट्टा देने, मतुआ समुदाय के लिए विकास कल्याण बोर्ड के गठन, आदिवासी समुदाय के लिए सांस्कृतिक बोर्ड के गठन, अनुसूचित जाति-जनजातियों को जन्म प्रमाण पत्र देने के प्रावधान को सरल बनाने जैसी कई घोषणाएं कीं.

    आदिवासी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

    बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरा के दौरान उनका बांकुड़ा में आदिवासी समुदाय व कोलकाता में मतुआ समुदाय के साथ भोजन के कार्यक्रम हैं. अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने मतुआ और आदिवासी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.

    बंगाल की राजनीति में इन वर्गों का बड़ा प्रभाव

    बंगाल की राजनीति में मतुआ, मांझी, बाउड़ी आदि समाज का विशेष प्रभाव है. सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को नबान्न में आदिवासी समुदाय, मतुआ, बाउड़ी, मांझी और बाउड़ी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने आदिवासियों को साढ़े तीन लाख जमीन का पट्टा देने की घोषणा की है.

    25 हजार लोगों को पट्टटा दिया गया

    इनमें ढाई लाख पट्टा भूमिहीनों को दे दिया गया है. आज 25 हजार लोगों को पट्टटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मतुआ संप्रदाय के लिए डेवल्पमेंट बोर्ड बनाने का निर्णय किया है. इस बोर्ड के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड देने की घोषणा की गयी. इसके साथ ही प्रत्येक आदिवासी समुदाय के लिए एक कल्चरल बोर्ड का गठन किया जायेगा.

    5 लाख रुपये की बीमा की सुविधा मिलेगी

    उन्होंने कहा कि 60 वर्ष के उम्र के आदिवासियों को पहले से ही प्रत्येक माह 1000 रुपये पेंशन दिये जाते हैं तथा इन्हें स्वास्थ्य साथी योजना के अंतर्भूत किया जा रहा है. इससे उन्हें 5 लाख रुपये की बीमा की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि पहले ही राजवंशी भाषा अकादमी बना दिया गया है. पंचानन बर्मन, बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहले चुनाव की घोषणा, आठ चरणों में होंगे मतदान
    Next Article सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका, एमपी में इस्तीफा देने वाले एमएलए को अयोग्य घोषित करने की मांग खारिज

    Related Posts

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    July 24, 2026

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    रैयत विस्थापित मोर्चा का चक्का जाम, संगम खदान में खनन ठप

    डिमना डैम हादसा: दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद

    जमशेदपुर में अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डिमना लेक में डूबे

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश: सख्त कार्रवाई का वादा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.