Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहले चुनाव की घोषणा, आठ चरणों में होंगे मतदान
    Breaking News Headlines

    केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहले चुनाव की घोषणा, आठ चरणों में होंगे मतदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू. केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में पहले चुनाव का एलान बुधवार को कर दिया गया. राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने बताया कि जिला विकास परिषद चुनाव (डीडीसी), पंचायत और स्थानीय निकाय उप-चुनाव आठ चरणों में होंगे. 28 नवंबर को पहले चरण का मतदान और 29 दिसबंर को अंतिम आठवें चरण का मतदान होगा. जिला विकास परिषद चुनाव पार्टी चिन्ह जबकि उप-चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होंगे.

    केके शर्मा ने बताया कि राज्य में खाली पड़े सरपंच और पंचायत सीटों के चुनाव भी एक साथ होंगे. उन्होंने कहा कि मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से होगा, जबकि कोविड-19 रोगियों, वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से अस्वस्थ रोगियों के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी.

    उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2020 को अपडेट किए गए सरपंच और पंच चुनावों में इस्तेमाल किए गए मतदाता सूची का इस्तेमाल डीडीसी चुनावों के लिए किया जाएगा. डीडीसी चुनावों की घोषणा के साथ ही आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. पहले चरण के चुनाव के लिए पहली औपचारिक अधिसूचना गुरुवार को जारी की जाएगी.

    केके शर्मा ने बताया कि स्थानीय निकाय के चुनाव 234 रिक्त पदों के लिए होंगे. प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से आयोजित हो सकें इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे. जिला विकास परिषद के चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को पांच लाख रुपये की राशि चुनाव प्रचार के लिए खर्च करने की अनुमति दी गई है, जबकि सरपंच पद के उम्मीदवार एक लाख रुपये और पंच पद के उम्मीदवार 50 हजार रुपये की राशि चुनाव प्रचार में खर्च कर सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश में भी लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून, चीनी पटाखों पर लगा प्रतिबंध
    Next Article बंगाल में ममता बनर्जी ने आदिवासियों-पिछड़ों को लुभाया, बांग्लादेशी शरणार्थियों को भी दिया पट्टा

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.