बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एन डी को करे वोट जेपी नड्डा
बेगूसराय/अजय शास्त्री:-बेगुसराय विधानसभा क्षेत्र से NDA समर्थित भाजपा प्रत्याशी कुन्दन कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने खम्हार कॉलेज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का आगमन हुआ।जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेगुसराय से मेरा पुराना लगाव है,किशोरावस्था में बेगुसराय की गलियों में मैंने जो सरपट दौर लगायी थी। वह बेगुसराय बिल्कुल नए स्वरुप में है।विकास के कई योजनाओं का आज धरातल पर क्रियान्वयन बेगुसराय के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान कर रहा है।केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के विकास पुरुष नीतिश कुमार की अगुआई मे आपसी समन्वय से विकास के जो प्रतिमान रचे जा रहे हैं ।वह बिहार की आत्मनिर्भरता को नया स्वरुप देने का काम करेगा। उन्होंने बेगूसराय में चल रही परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेगूसराय में बरौनी रिफाइनरी का विस्तारीकरण,फर्टिलाइजर का पुनरुद्धार, बेगूसराय खगड़िया फोरलेन का निर्माण, गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल का निर्माण, बेगूसराय में राष्ट्रीय रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज जैसी अनेकानेक योजनाएं विकास के उत्तरोत्तर वृद्धि का द्योतक है। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज के जिस कालखंड को झेला है उसकी स्मृतियां आज भी अधिक जेहन में आती है ।तो निश्चित रूप से वह भयावह मंजर रूह कंपाने वाला होता है, जहां केवल हत्या लूट बलात्कार का उद्योग चलता था। किंतु एनडीए सरकार आने के पश्चात समग्र विकास के साथ-साथ भयमुक्त बिहार बनाने का जो काम हुआ उसकी ख्याति सम्पूर्ण राष्ट्र में गूंजती है। सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य जैसे मूलभूत आवश्यकताएं आज जब बिहार में पूर्ण रूप से उपलब