Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेर का बच्चा हूं, समृद्ध बिहार बना कर दिखाऊंगा : चिराग पासवान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    शेर का बच्चा हूं, समृद्ध बिहार बना कर दिखाऊंगा : चिराग पासवान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शेर का बच्चा हूं, समृद्ध बिहार बना कर दिखाऊंगा : चिराग पासवान
    बेगूसराय/अजय शास्त्री
    बेगूसराय, लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने एक बार फिर शुक्रवार को बेगूसराय में नीतीश कुमार पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में हर ओर घोटालों का साम्राज्य खड़ा कर दिया है। वह अब कभी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, वह जेल राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। यहां अफसरशाही चरम पर है, मां दुर्गा के भक्तों पर गोली चलाई जाती है, उनकी हत्या करवाई जाती है। बेगूसराय के मटिहानी एवं साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जनता नीतीश कुमार का हिसाब-किताब कर देगी और दस तारीख को रिजल्ट निकलते ही नीतीश कुमार के जेल जाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। अपने पापा रामविलास पासवान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पापा हमेशा ताकतवर लोगों से लड़ने की शक्ति देते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि शेर का बच्चा होगा तो जंगल चीरकर निकलेगा, मैं शेर का बच्चा हूं और विधानसभा के चुनाव में नीतीश कुमार को पराजित कर समृद्ध बिहार बनाऊंगा। तमाम युवा अपने पांच दिन हमें दें और चिराग बनकर हर घर तक बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का संकल्प पहुंचाएं। विकसित विहार बनाने के लिए नीतीश कुमार को हटाने का संकल्प लें। तीन तारीख को पता चल जाना चाहिए कि युवाओं की ताकत क्या होती है। हर युवा 50-50 लोगों को बूथ तक पहुंचाकर बंगला छाप पर वोट दिलवाएं। नीतीश कुमार की सरकार ने ने शराब बंद किया, लेकिन अब शराब की होम डिलीवरी हो रही है। होम डिलीवरी बड़े-बड़े लोगों के घर तक पहुंचाया जा रहा है, जिसका कमीशन मुख्यमंत्री के पास जाता है। सुशासन की सरकार में प्रशासन शराब और शराबियों को पकड़ने में व्यस्त रहते हैं और इधर सरकार सुशासन की ढिंढोरा पीट रही है। कोरोना काल में बिहारी मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। बिहार में अगर कल कारखाने होते तो पलायन नहीं करना पड़ता। सात निश्चय योजना में जबरदस्त घोटाला किया गया है, सरकार बनते ही बिहार में सात निश्चय का जांच करवाया जाएगा और मुख्यमंत्री को जेल की सलाखों में रहना पड़ेगा। प्रधानमंत्री के कार्य योजना से देश का हर प्रदेश समृद्ध हो गया, लेकिन बिहार रसातल में जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एन डी को करे वोट जेपी नड्डा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.