* देवी दुर्गा के नौ रूप हैं, जिनकी नवरात्रि में आराधना की जाती है.
* देवी दुर्गा का छठा स्वरूप कात्यायनी है.
* देवी कात्यायनी, सिंह पर सवार हैं.
* देवी कात्यायनी एक हाथ में तलवार और दूसरे में अपना प्रिय पुष्प कमल लिये हुए हैं, शेष दो हाथ- वरमुद्रा और अभयमुद्रा में हैं.
* जिन व्यक्तियों ने जाने/अनजाने बुजुर्गों और गुरु का अपमान किया हो उन्हें देवी कात्यायनी से सच्चे दिल से क्षमा मांगनी चाहिए और पूजा-अर्चना करके प्रायश्चित व्रत करना चाहिए, साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए.
* देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना से गुरु ग्रह की अनुकुलता प्राप्त होती है इसलिए धनु और मीन राशिवालों को देवी की आराधना से संपूर्ण सुख की प्राप्ति होती है.
* जिन श्रद्धालुओं की गुरु की दशा-अन्तरदशा चल रही हो उन्हें भी देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.
* प्रतियोगी परीक्षा, उच्च शिक्षा और शिक्षण कार्य के क्षेत्र में सफलता के लिए श्रद्धालुओं को देवी कात्यायनी की आराधना करनी चाहिए.
* जिन श्रद्धालुओं के बुजुर्गों/पति से मतभेद हों वे संकल्प लेकर देवी कात्यायनी की आराधना करें, विवाद से राहत मिलेगी.
* देवी की इस मंत्र से पूजा-अर्चना करें… ओम देवी कात्यायन्यै नम:॥
– आज का राशिफल –
मेष राशि:- स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी. दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा. धर्म-ध्यान में रुचि बढ़ेगी. मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं. परिवार में बड़ों का स्नेह व विश्वास प्राप्त होगा.
वृष राशि:- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेने होंगे. सौदे संभलकर करें, अन्यथा किसी बड़े नुकसान की भी संभावना रहेगी.
मिथुन राशि:- आमदनी बढऩे से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. खान-पान का ध्यान रखना होगा.
कर्क राशि:- आमदनी में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होने से तनाव झेलना पड़ सकता है. खान-पान में सावधानी रखें. मित्रों से कार्यों में मदद मिलेगी. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
सिंह राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा. कारोबार में आशानुरूप सफलता और फायदा मिलेगा. व्यापार में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं. सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. अधिक परिश्रम से मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान व अस्वस्थता महसूस करेंगे
कन्या राशि:- नए निवेश के अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. अनावश्य खर्चों पर नियंत्रण रखें. परिवार का माहौल सुखमय होगा. जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा. खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है.
तुला राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा. व्यापार लाभदायक रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. संपर्कों के जरिए प्रगति के नए अवसर मिलेंगे, जिससे ऊर्जा व उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे.
वृश्चिक राशि:- नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. व्यक्तिगत स्वार्थ हावी हो सकता है. सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कारोबार के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं. परिवार में किसी से मनमुटाव की संभावना रहेगी.
धनु राशि:- खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण करेंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
मकर राशि:- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी. सफलता के कई अवसर हाथ आएंगे, लेकिन काम का बोझ बढऩे से कई मौके हाथ से फिसल भी सकते हैं. क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखकर वाद-विवाद से बच सकते हैं.
कुम्भ राशि:- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन उसके लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा. कार्यों में सफलता मिलने से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे. निवेश से बचना होगा.
मीन राशि:- आज का दिन सामान्य रहेगा. लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती हैं. नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी. कार्यभार अधिक होने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे. खर्च की अधिकता रहेगी. परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है. मित्रों की सलाह काम आएगी.

