Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माफिया डॉन अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी पलटने का डर था, जेल में लिया बेड रेस्ट
    Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    माफिया डॉन अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी पलटने का डर था, जेल में लिया बेड रेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. पंजाब के रोपड़ जिला जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाया जाना था. इसके लिए यूपी पुलिस की 50 सदस्यीय टीम पंजाब गई थी लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा. पंजाब के मेडिकल बोर्ड ने मुख्तार का स्वास्थ्य खराब बताया है और उन्हें तीन महीने का कंप्लीट बेड रेस्ट करने को कहा गया है.

    बसपा विधायक मुख्तार की मेडिकल रिपोर्ट यूपी सरकार को भेजी गई है. इसमें लिखा है कि मुख्तार अंसारी डायबिटीज, स्लिप डिस्क और डिप्रेशन समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं. उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए उन्हें तीन महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी जाती है.

    इस मेडिकल रिपोर्ट के बाद मुख्तार का लाया जाना टल गया है. अब यूपी पुलिस उच्चाधिकारियों और विधि विभाग के संपर्क में है ताकि इस मामले में सलाह लेकर आगे कुछ कार्यवाही की जा सके. इधर सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस की गाड़ी पलटने का डर था इसलिए बेड रेस्ट ले लिया.

    पंजाब गई थी यूपी पुलिस की टीम

    गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. इन मामलों में मुख्तार को प्रयागराज की एमपी-एमलएलए कोर्ट में 21 अक्टूबर को पेश किया जाना था. यूपी पुलिस की एक टीम प्रोडक्शन वारंट लेकर रोपड़ गई थी लेकिन वहां से टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा.

    यह है पूरा मामला

    मुख्तार अंसारी के ऊपर फर्जी दस्तावेज के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करवाने का केस है. उनके बेटे और पत्नी पर भी कई मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं. मुख्तार की पत्नी और बेटा फरार हैं. इधर योगी सरकार मुख्तार और उनके गैंग के गुर्गों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है. कई गुर्गे गिरफ्तार किए जा चुके हैं. मुख्तार और उनके गुर्गों के अवैध आशियाने भी यूपी सरकार गिरा चुकी है.

    पंजाब जेल में बंद है मुख्तार

    मुख्तार अंसारी लगभग 22 महीने से जेल में हैं. उन्हें पहले यूपी की जेल में रखा गया था लेकिन यहां से जनवरी 2019 से पंजाब की जेल में शिफ्ट किया गया. मुख्तार पर, उनके करीबी सहयोगी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की जेल के अंदर हत्या करवाने का आरोप लगा था. यह हत्या 9 जुलाई, 2018 को बागपत जेल के अंदर हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं की तस्‍करी के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर , इसके बाद मध्यप्रदेश और बंगाल
    Next Article भगवान का भोग भी अब FSSAI अप्रूव्ड होगा, दी जाएगी ट्रेनिंग

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.