Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहले दो घंटे तक मतदान शुरू नहीं हुआ तो स्थगित मानी जाएगी वोटिंग प्रक्रिया
    Breaking News Headlines बिहार

    पहले दो घंटे तक मतदान शुरू नहीं हुआ तो स्थगित मानी जाएगी वोटिंग प्रक्रिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान के दौरान वैसे मतदान केंद्र जहां दो घंटे तक मतदान प्रक्रिया किसी कारणवश बाधित हो जाती है अर्थात मतदान की प्रक्रिया दो घंटे के अंदर शुरू नही हो पाती है, वहां मतदान प्रक्रिया स्थगित मानी जायेगी.

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बाला मुरुगन डी. ने पटना, दरभंगा व तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र तथा कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी है. राज्य में 22 अक्टूबर को विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतदान होगा. इस चुनाव में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों के लिए अलग-अलग मतदान होगा.

    ससमय पुनर्मतदान की अनुशंसा करने का निर्देश

    चुनाव आयोग ने ऐसे मतदान केंद्रों पर जहां दो घंटे तक मतदान प्रक्रिया शुरू नही हो पायी हो, वहां ससमय मतदान स्थगित करने और पुनर्मतदान की अनुशंसा करने का निर्देश दिया है. इसके लिए निर्वाची पदाधिकारी और चुनाव प्रेक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीठासीन पदाधिकारी को डायरी में किस अवधि में किस कारण से मतदान बाधित हुआ, इसकी जानकारी देनी होगी. आयोग ने इस बात की जानकारी ससमय सभी प्रेक्षक, सहायक निर्वाची पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा अपनी डायरी में कारणों को अंकित किया जाएगा और सम्बद्ध जानकारी के आधार पर प्रेक्षक और निर्वाची पदाधिकारी पुनर्मतदान की अनुशंसा करेंगे.

    मतदान में देरी से निष्पक्ष चुनाव संभव नही होता

    आयोग का मानना है कि कई बार किन्हीं कारणों से मतदान समय पर नही हो पाता है, जिससे योग्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल नही कर पाते हैं. इससे स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बाधित होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर
    Next Article हरियाणा-पंजाब में जलाई जा रही पराली से लखनऊ में जहरीली हुई हवा

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.