नवरात्रि के अवसर पर राजेश शुक्ल ने दी राज्य के लोंगो को शुभकामनाएं
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के लोंगो को नवरात्रि की शुभकामनाएं दिया है तथा उनके प्रगति और समृद्धि की कामना किया है।
श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने माँ अम्बे से सबको स्वस्थ रखने, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना किया है और आशा व्यक्त किया है कि माँ की कृपा से लोंगो को बड़ी राहत इस बीमारी से मिल सकेंगी।
श्री शुक्ल ने झारखंड के लोंगो, अधिवक्ताओ, न्यायिक पदाधिकारियो से 2 गज दूरी और मास्क लगाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा है कि अपने भी बचे और अपनों को बचाए ,यह तभी सम्भव है जब हम कड़ाई से सुरक्षा नियमो का पालन करे।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से माँ की अराधना सुरक्षा के साथ करने की अपील किया है ताकि उन्हें वैश्विक महामारी कोरोना का शिकार न होना पड़े।

