Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र के पीलीभीत में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    उप्र के पीलीभीत में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है दोपहर 12 बजे के करीब शौच को गई 5 पांच साल की मासूम को आरोपी गन्ने के खेत मे उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

    बच्ची की चीख की आवाज पर खेत मे पहुंचे ग्रामीणो ने पुलिस की मदद से आरोपी युवक को गन्ने के खेत में ही पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, घटना थाना दियूरिया क्षेत्र की है.

    पीलीभीत एसपी जय प्रकाश ने बताया कि थाना दियोरिया क्षेत्र में एक बच्ची के साथ 376 कि घटना की सूचना मिली. तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज है. विवेचना क्षेत्राधिकारी को दे दी गई है हम लोग एक सप्ताह के अंदर चार्जसीट भेजेगे और पैरवी कर दोषी को जल्द सजा दिलाएंगे.

    जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे बच्ची शौच को गई हुई थी, पुलिस की माने तो आरोपी व्यक्ति बाबूराम बच्ची को गन्ने के खेत मे उठा ले गया और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना के समय बच्ची की चीख सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, आरोपी युवक ग्रामीणों को देख गन्ने के खेत मे छिप गया.

    इस बीच तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण और पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को गन्ने के ही खेत मे पकड़ लिया. इस बीच बच्ची की हालत को देखते हुए मेडिकल परीक्षण और इलाज हेतु तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जहां मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है फिलहाल बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

    वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और जांच क्षेत्राधिकारी बीसलपुर को दे दी गई है. पीलीभीत पुलिस अधीक्षक का कहना है कि हम इस मामले में एक सप्ताह के अंदर चार्जसीट न्यायालय में दाखिल कर गंभीरता से पैरवी कर दोषी युवक को जल्द सजा कराने काम करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में जमीन के विवाद पर मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने जिंदा जलाया
    Next Article पराली जलाने पर उप्र के पीलीभीत में पांच किसानों पर हुई कार्यवाही

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.