Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिराग पासवान को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    चिराग पासवान को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में जारी सियासी सरगर्मी और टिकट बंटवारे की प्रक्रिया के बीच चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और भोजपुर से चार बार विधायक रह चुके सुनील पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, सुनील पांडेय इस बार तरारी से लोजपा के टिकट पर मैदान में आना चाहते थे, लेकिन एनडीए में यह सीट बीजेपी के खाते में चली गई. इसके बाद से ही सुनील पांडेय के इस इलाके से निर्दलीय चुनाव लड़ने का कयास लगाए जा रहे थे.बुधवार को सुनील पांडेय ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से इलाके में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. माना जा रहा है कि सुनील कुमार सुनील पांडेय तरारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव मैदान में लड़ेंगे. भोजपुर की तरारी सीट पर फिलहाल लेफ्ट पार्टी का कब्जा है और सीपीआई एमएल के सुदामा प्रसाद सीट से पार्टी के विधायक हैं. पिछले चुनाव में सुनील पांडेय की पत्नी गीता पांडेय इस सीट से चुनाव हार गई थीं.

    पांडेय के समर्थकों ने बताया कि वो आज यानी बुधवार को ही तरारी सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन करेंगे. बिहार में पहले फेज के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख कल ही है. सुनील पांडेय की छवि दबंग और बाहुबली वाली रही है. सुनील पांडेय चार बार विधायक रह चुके हैं. वो पहले जेडीयू में थे. पिछले चुनाव में तरारी में वो लड़ाई काफी कम अंतर से हारे थे. सुनील पांडेय के ही छोटे भाई हुलास पांडेय भी फिलहाल लोजपा में हैं. वो पूर्व एमएलसी हैं और बक्सर जिले की ब्रह्मपुर सीट से प्रबल दावेदार भी. तरारी से निर्दलीय चुनावी ताल ठोक कर सुनील पांडेय ने बीजेपी के लिए चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस सीट से पहली बार पार्टी ने कौशल विद्यार्थी को चुनावी मैदान में उतारा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में प्लाज्मा डोनेशन का कारवां धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए 128 पर पहुंच गया
    Next Article अटल टनल के पास आलू से भरा ट्रक कार पर पलटा, बाल-बाल बचे 4 टूरिस्ट

    Related Posts

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    July 6, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.