Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल टनल के पास आलू से भरा ट्रक कार पर पलटा, बाल-बाल बचे 4 टूरिस्ट
    Breaking News Headlines

    अटल टनल के पास आलू से भरा ट्रक कार पर पलटा, बाल-बाल बचे 4 टूरिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग के पास सड़क हादसे होने लगे हैं. उद्घाटन के महज चार दिन बाद यहां पर लगातार हादसे होने लगे हैं. ताजा मामले में टनल के मुख्य द्वार धुंधी के पास एक आलू से भरा ट्रक कार पर पलट गया है, जिसके चलते सड़क किनारे खड़ी वाहन को भी भारी क्षति पहुंची. गनीमत रही कि कार में सवार चारों युवक बाल-बाल बच गए.

    कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति से आलू से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया, जिसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी कार भी आई. धुंधी ब्रिज के पास पलटे ट्रक की चपेट में आने से 4 व्यक्ति बाल-बाल बच गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है.

    टनल के अंदर भी हादसे- गौरतलब है कि इससे पहले भी टनल के भीतर हादसे हो चुके हैं. टनल के उद्घाटन के दूसरे दिन अटल टनल के भीतर वाहनों की टक्कर हुई थी, जबकि उद्घाटन के तीसरे दिन दो वाहन भिड़ गए थे. अब टनल से बाहर निकलने के बाद धुंधी के पास एक आलू से भरा ट्रक पलट गया है. लिहाजा टनल के रास्ते में हादसे होने के मामले लगातार हो रहे हैं, जिसका कारण ओवर स्पीड माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिराग पासवान को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी
    Next Article रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत, एक महीने बाद आएंगी बाहर

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.