Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: 9 युवकों ने बंधक बनाकर 19 साल की युवती से 8 दिनों तक किया गैंगरेप
    Breaking News अपराध

    राजस्थान: 9 युवकों ने बंधक बनाकर 19 साल की युवती से 8 दिनों तक किया गैंगरेप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चूरू. राजस्थान में गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब चूरू जिले में 19 साल की युवती को अगवा कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गैंगरेप की इस वारदात में 9 युवक शामिल बताये जा रहे हैं. आरोपियों ने 8 दिनों तक पीड़िता को चूरू के राजगढ़, जयपुर और सीकर के नीमकाथाना में बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

    राजस्‍थान में दिनोंदिन बढ़ रही रेप की घटनाओं पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर इसे जंगलराज की स्थिति बताया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर राजगढ़ पुलिस ने विक्रम पूनिया, देवेंद्र पूनिया, बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत, मुकेश गुर्जर और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता का राजगढ़ के राजकीय अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया है.

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह 24 सितंबर को वह अपने गांव से राजगढ़ बस स्टैंड पर पहुंची थीं. वहां उनसे विक्रम पूनिया मिला. विक्रम से युवती पहले से ही परिचित थी. विक्रम ने उन्‍हें एसएससी का फॉर्म भरवाने के बहाने एक कार में बिठाया. उस कार में पहले से ही देवेन्द्र पूनिया और दो अन्य लड़के मौजूद थे. आरोपी कार से उसे राजगढ़ में ही एक मकान में ले गए. वहां कमरा बंद करके चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली.

    आरोपियों ने पीड़िता को डराया धमकाया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया. युवती को जब होश आया तो उन्‍होंने अपने आप को एक कमरे में कैद पाया. आरोप है कि यहां पहले से ही बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत और मुकेश गुर्जर नाम के चार युवक मौजूद थे. आरोपियों ने युवती को बताया कि उसे विक्रम पूनिया यहां छोड़कर गया है. वह जयपुर के एक होटल में है. यहां भी युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर चारों युवकों ने गैंगरेप किया. इसके बाद मुकेश गुर्जर ने उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा और वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ रेप करता रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम पुलिस पेपर लीक मामला: पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को नेपाल से पकड़ा
    Next Article दुनिया की सबसे लंबी टांग वाली लड़की: गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    Related Posts

    बढ़ते अपराध के विरोध में बंद को सफल बनाने वाले सभी व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों का आजसू ने जताया आभार

    July 3, 2026

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बढ़ते अपराध के विरोध में बंद को सफल बनाने वाले सभी व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों का आजसू ने जताया आभार

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.