Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम पुलिस पेपर लीक मामला: पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को नेपाल से पकड़ा
    Breaking News Headlines

    असम पुलिस पेपर लीक मामला: पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को नेपाल से पकड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुवाहाटी. असम पुलिस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में ले लिया गया है. एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. पीके दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे.

    प्रवक्ता ने कहा कि दत्ता को असम सीआईडी द्वारा जारी ‘लुक आउट सर्कुलर’ (LOC) के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने पीटीआई को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में लेने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया है और असम पुलिस की एक टीम उन्हें राज्य में वापस ला रही है.’

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता दीबान डेका और पूर्व डीआईजी पीके दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे. भाजपा नेता दिबान डेका को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था. डेका ने राज्य के बारपेटा जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, उन्हें एक अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था.

    राज्य पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, जिससे उनकी गिरफ्तारी हो सके. पेपर लीक घोटाले के सिलसिले में अब तक 32 लोगों को पकड़ा गया है. अगर दत्ता को गिरफ्तार किया जाता है, तो इनकी संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी.

    बता दें कि भाजपा नेता डेका ने 30 सितंबर की रात पथचारकुच्ची इलाके में आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें गुवाहाटी लाया गया. डेका को कामरूप के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें गुवाहाटी नगर पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत में पांच दिनों के लिए भेज दिया गया.

    भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने गिरफ्तारी के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निष्कासित कर दिया. डेका ने फेसबुक पर खुद की पहचान भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में बताई है और उन्होंने 2011 का असम विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और वह 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने की भी उम्मीद कर रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो ने राजद से तोड़ा नाता, बिहार में सात सीट पर चुनाव लड़ने का एलान
    Next Article राजस्थान: 9 युवकों ने बंधक बनाकर 19 साल की युवती से 8 दिनों तक किया गैंगरेप

    Related Posts

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.