Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो ने राजद से तोड़ा नाता, बिहार में सात सीट पर चुनाव लड़ने का एलान
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार बेगूसराय राजनीति

    झामुमो ने राजद से तोड़ा नाता, बिहार में सात सीट पर चुनाव लड़ने का एलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. बिहार विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीट नहीं मिलने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रीय जनता दल से नाता तोड़ अकेले सात सीट पर चुनाव लड़ने का आज एलान किया. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में राजद से नाता तोड़ने का एलान करते हुए उस पर दगाबाजी का आरोप लगाया और कहा कि राजद पिछली बातों को याद नहीं रखता. उन्होंने कहा कि अब झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सात सीट झाझा, चकाई, कटोरिया, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और नाथनगर में उम्मीदवार उतारेगा.

    भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमें किसी से खैरात लेने की जरूरत नहीं है. झामुमो ने बिहार में 12 सीटों पर दावेदारी की थी लेकिन राजद ने सीटें देने से इनकार कर दिया. राजद राजनीतिक शिष्टाचार भी भूल गया है.’’ उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड में राजद को उसकी राजनीतिक हैसियत से ज्यादा टिकट दिया गया. अब बातचीत के दरवाजे बंद हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीटों के बंटवारे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात भी की थी. झारखंड की महागठबंधन सरकार में एक सीट पर जीत हासिल करने के बावजूद राजद विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजग में हुआ सीटों का बंटवारा, जदयू को 122 और भाजपा को मिली 121 सीटें
    Next Article असम पुलिस पेपर लीक मामला: पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को नेपाल से पकड़ा

    Related Posts

    स्वर्णरेखा-खरकाई उफान पर, जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    September 1, 2026

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    September 1, 2026

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वर्णरेखा-खरकाई उफान पर, जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.