Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी के शीर्ष नेता चिराग पासवान के रवैये से खफा, एलजेपी को पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने से रोका
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    बीजेपी के शीर्ष नेता चिराग पासवान के रवैये से खफा, एलजेपी को पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने से रोका

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (लोक जनशक्ति पार्टी) ने बिहार में खुद को एनडीए से अलग तो कर दिया, लेकिन अब लग रहा है कि यह फैसला उनके लिए भारी पडऩे वाला है. सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान के रवैये से बीजेपी के बड़े नेता बेहद नाराज हैं. बीजेपी ने एलजेपी से साफ साफ कह दिया है कि वो चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करे.

    जानकारी के मुताबिक बीजेपी एलजेपी के उस रुख़ से सहमत नहीं है, जिसमें एनडीए में केंद्र में साथ और बिहार में अलग रहने की बात कही जा रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी अपनी तरफ़ से पटना में चिराग और एलजेपी पर स्थिति साफ करेगी. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक एलजेपी को बीजेपी की ओर से जो ऑफर दिया गया था, उससे वह सहमत नहीं थे. इसके बाद एलजेपी ने अलग चुनाव लडऩे का फैसला किया. पटना में आज बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, इसमें बीजेपी एलजेपी को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी.

    चिराग बोले- जनता नीतीश कुमार को सीएम नहीं देखना चाहती

    चिराग पासवान ने कहा बिहार की जनता नीतीश कुमार को अब सीएम बनते हुए नहीं देखना चाहती. उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल के शासन काल के दौरान उत्पन्न सत्ता विरोधी लहर 2005 में लालू प्रसाद यादव नीत आरजेडी के कार्यकाल में पैदा हुई लहर से भी बड़ी है. चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन से इसलिये बाहर आई है, ताकि मौजूदा गठबंधन में बने रहने को लेकर बाद में उन्हें किसी बात का अफसोस न हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअलवर गैंगरेप केस में 4 दोषियों को उम्रकैद, वीडियो वायरल करने वाले 5वें दोषी को 5 साल की सजा
    Next Article सितंबर तिमाही में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का संपत्ति आधार 12 प्रतिशत बढ़ा

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.