Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल जीवन मिशन के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ
    Breaking News झारखंड

    जल जीवन मिशन के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जल जीवन मिशन के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है

    आज दिनांक 03 अक्टूबर 2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस 15 दिवसीय जल जीवन मिशन अभियान का शुभारंभ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की जन जागरूकता अभियान के तहत यूनिसेफ के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यह वाहन जामताड़ा जिले के गांव/पंचायतों तक पहुंच कर लोगों को जागरूक करेंगे। इस योजना से गांव के युवाओं/ मुखिया /जलसहिया/अन्य आदि को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त जामताड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को नल से जल मुहैया कराया जाना है। ग्राम पंचायत विकास योजना में जल के कार्यक्रमों में भागीदारी एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी ग्राम पंचायत,ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति,जलसहिया एवं आमजनों को जल जीवन मिशन के विषय में समुचित जानकारी दी जाएगी।

    इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पंचायत व ग्राम स्तर पर जनजागरूकता के लिए 2 से 15 अक्टूबर तक राज्यव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

    इस अभियान के तहत प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियों द्वारा जन-जन तक जल जीवन मिशन का संदेश दिया जाना है,ताकि समुदाय के द्वारा इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।

    *∆ जल जीवन मिशन कार्यक्रम अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है जो कि निम्न प्रकार से है:-*

    • दिनांक 3 अक्टूबर को जागरूकता रथ द्वारा जल जीवन मिशन अभियान का प्रचार प्रसार किया जाना।

    • दिनांक 5-6 अक्टूबर को जिला जल जांच प्रयोगशाला के माध्यम से चिन्हित ग्राम कार्य योजना के लिए जल स्त्रोत का जल गुणवत्ता जांच करना।

    • दिनांक 7 अक्टूबर को समुदाय के द्वारा जल संरक्षण पर पहल।

    • दिनांक 8 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर को VHND के दौरान सुरक्षित जल भंडारण और उपयोग पर चर्चा

    • दिनांक 9 अक्टूबर को प्रखंड वार जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कार्य योजना बनाने पर बैठक/ उन्मुखी कार्यक्रम।

    • दिनांक 11-14 अक्टूबर को जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कार्य योजना बनाने का पहल।

    • दिनांक 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी।

    ग्राम स्तर पर मुखिया,जलसहिया, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, स्वास्थ्य सहिया एवं सुजल एवं स्वच्छ गांव का प्रशिक्षण प्राप्त स्वच्छताग्राही, स्वच्छता दूत,निगरानी समिति के सदस्य को विशेष कर अपना योगदान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    मौके पर पेय जल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री सुरेंद्र कुमार दिनकर, जिला समन्वयक श्री अनुज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवंगत पत्रकार जैनेन्द्र ज्योति के द्वादश कर्म पर रक्तदान शिविर
    Next Article बेगूसराय डीईओ ने दो प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन, मामला राशि निकासी के बावजूद विद्यालय भवन निर्माण अधूरा रखने का

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.