Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत पत्रकार जैनेन्द्र ज्योति के द्वादश कर्म पर रक्तदान शिविर
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    दिवंगत पत्रकार जैनेन्द्र ज्योति के द्वादश कर्म पर रक्तदान शिविर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिवंगत पत्रकार जैनेन्द्र ज्योति के द्वादश कर्म पर शनिवार को उनके बखरी बाजार स्थित पैत्रिक आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जैनेन्द्र ज्योति मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 41 लोगों ने रक्तदान कर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि जैनेन्द्र रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी गहरी रुची थी। यही वजह है कि उन्होंने अपने 29 वर्ष के छोटे से आयु काल में कुल 49 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की। उनके निधन के पश्चात परिवारवालों ने रक्तदान शिविर आयोजित करने का फैसला लिया था। उक्त शिविर में खासकर युवाओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया।

    @ जैनेन्द्र ने अंगदान का लिया था निश्चय,कोरोना काल के कारण पूरा नहीं हो पाया।

    स्व जैनेन्द्र ने अंगदान का संकल्प लिया था जो पूरा नहीं हो सका। शिविर में पटना से पहुंचे दधीची देहदान समिति के सदस्य आनंद प्रधान ने बताया कि दिवंगत जैनेन्द्र ने संपूर्ण शरीर दान करने का संकल्प लिया था। मरणोपरांत उनके परिवारवालों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए संपूर्ण शरीर दान करने का प्रयास किया। किन्तु स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के कारण कोई भी अस्पताल देहदान स्वीकार नहीं कर सकता। इसी कारण उनका अंगदान संभव नहीं हो सका। देहदान समिति के सदस्य अमित कुमार,अरुणेश मिश्रा,अरविंद साहू,पीयुष साहू, मुकेश हिसारिया ने स्व जैनेन्द्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर मृत आत्मा के शांति की कामना की।

    @ इन लोगों ने किया रक्तदान।

    गोपाल सिंह,दिव्या सिंह, अमित परमार, कोमल आर्य, साकेत अग्रवाल, रणधीर सिंह, धर्म सिंह, अमर कुमार राजा, मुकेश कुमार, अमरजीत कुमार, राजेश राज, सिंटु कुमार,जीवन ज्योति, सुनील कुमार सिंह सहित कुल 41 लोगों ने रक्तदान किया।

    @ शिविर के सफल संचालन में इनलोगों ने सक्रिय भुमिका निभाई।

    शिविर के सफल संचालन में दिनकर ब्लड बैंक बेगूसराय के डॉ उमा शंकर प्रसाद सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी चन्द्रमौली वत्स, रंजना कुमारी, राजीव कुमार, एचडिएफसी बैंक के ऑपरेशन मैनेजर राकेश रंजन, रिशव राज शर्मा, दिनेश शर्मा, मोहित अग्रवाल, अंकित सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी चौधरी तथा उनकी पूरी टीम ने सक्रिय भुमिका निभाई।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएम ने किया डमी मतदान केंद्र का निरीक्षण
    Next Article जल जीवन मिशन के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.