Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में बॉलीवुड की तर्ज़ पर बने फ़िल्म सिटी, राज्य सरकार पहल करे : विष्णु ओझा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति सिनेमा

    झारखंड में बॉलीवुड की तर्ज़ पर बने फ़िल्म सिटी, राज्य सरकार पहल करे : विष्णु ओझा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में बॉलीवुड की तर्ज़ पर बने फ़िल्म सिटी, राज्य सरकार पहल करे : विष्णु ओझा

    झारखंड में पर्यटन और दर्शनीय स्थलों की भरमार है, ऐसे में सिनेमा उद्योग को लेकर यहां अपार संभावनाएं है। फ़िल्म सिटी बनाने की दिशा में झारखंड सरकार को पहल करनी चाहिए। उक्त सुझाव भोजपुरी स्वर सम्राट और प्रख्यात गायक विष्णु ओझा ने कही। विष्णु ओझा जमशेदपुर में भक्ति देवी गीत एलबम की शूटिंग के सिलसिले में जमशेदपुर आये हैं। बुधवार को गाने की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करने के क्रम में कहा कि पूर्वांचल के सुयोग्य कलाकारों को बॉलीवुड में विभेद झेलना पड़ता है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के संदेहास्पद मृत्यु पर भी संवेदना ज़ाहिर करते हुए कहा कि ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए बिहार और झारखंड की सरकारों को भी कारगर कदम उठानी चाहिए। योग्य गायक, अभिनेता और अन्य पेशेवर कलाकारों के पलायन रोकने के लिए राज्य सरकारों को स्थानीय स्तर पर संभावनाएं तलाशनी चाहिए। श्री ओझा ने कहा कि झारखंड और बिहार में अनेक दर्शनीय और मनोरम स्थल हैं जो फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त है। सरकार बेहतर माहौल का सृजन करते हुए यहाँ फ़िल्म सिटी के निर्माण के अवसर ढूंढें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर बिहार और झारखंड के सरकारों को भी राज्य में फ़िल्म सिटी बनाने की दिशा में मिलकर कदम बढ़ाना चाहिए जिससे बॉलीवुड में चिन्हित लोगों की मोनोपोली और नेपोटीज़म टूटे। बिहार चुनाव के संदर्भ में एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक व्यक्ति नहीं है अपितु कलाकार हैं। किंतु सभी दलों से निवेदन किया कि अपनी घोषणा पत्रों में कलाकारों के मुंबई पलायन रोकने की दिशा में चिंता करें। भोजपुरी गीतों द्वारा अश्लीलता और फूहड़ता परोसकर सस्ती और क्षणिक लोकप्रियता बटोरने का प्रयास करने वाले युवाओं को भी श्री ओझा ने सलाह दिया। कहा कि भोजपुरी सुंदर भाषा है इसका सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाना वही गायें जिसे माँ, बहन, बेटी आ परिवार संग सुन सकें। अपनी आर्थिक दशा सुधारने की कवायद में अश्लीलता परोसकर समाज बिगाड़ना गलत है। जमशेदपुर पहुँचें भोजपुरी गायक विष्णु ओझा ने बताया कि वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स स्टूडियो के बैनर तले कुछ गीतों की शूटिंग के लिए वे पहुँचें है। उक्त एलबम में देवी गीत हैं जो नवरात्रि से पूर्व लॉंच होगी। पत्रकार वार्ता में गायक विष्णु ओझा सहित गीतकार शशि बावला और भोजपुरी नवचेतना मंच के अप्पु तिवारी एवं अंकित आनंद, सतीश मुखी एवं अमर प्रसाद मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने जताई चिंता, एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा
    Next Article कांग्रेस का षड्यंत्र उज़ागर, सत्य की जीत : दिनेश

    Related Posts

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    September 15, 2026

    कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, दो एएसआई बने दारोगा

    September 15, 2026

    कई विद्यालयों तक पहुंचपथ नहीं, बरसात में बच्चों को होती है परेशानी

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, दो एएसआई बने दारोगा

    कई विद्यालयों तक पहुंचपथ नहीं, बरसात में बच्चों को होती है परेशानी

    हिंदी दिवस पर साहित्य, कला, संस्कृति व पत्रकारिता के नौ व्यक्तित्व सम्मानित

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती पर सिमरिया में विचार गोष्ठी आयोजित

    गणेश पूजा के अवसर पर छ: दिवसीय मेला का उद्घाटन तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया

    जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान थमी सांसें

    ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और सड़क हादसों पर कल्कि सेना ने जताई चिंता

    XLRI के दीक्षांत समारोह में 129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.