Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद से पास हुए कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति कोविंद ने किए हस्ताक्षर, तीनों बिल बने कानून
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    संसद से पास हुए कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति कोविंद ने किए हस्ताक्षर, तीनों बिल बने कानून

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हाल में संसद द्वारा पारित तीन कृषि विधेयकों को लेकर देश के कुछ हिस्सों में भारी विरोध हो रहा है, खासकर पंजाब में. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इसे वापस लेने की मांग कर रहा था और हरियाणा तथा पंजाब में इसे लेकर किसान नेताओं सहित किसान बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच राष्ट्रपति ने खेती से जुड़े इन तीनों विधेयकों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके बाद अब ये कानून बन गए हैं. खबरों की मानें तो केंद्र सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सकती है.

    विपक्षी दलों ने की थी राष्ट्रपति से मुलाकात

    कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के भारी विरोध के बावजूद हाल में कृषि विधेयक आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 तथा कृषक (सशक्तीकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 को संसद के दोनों सदनों पारित कर दिया गया था. इसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए इन्हें भेजा गया था. तमाम विपक्षी दलों ने इसे लेकर राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात कर इन पर हस्ताक्षर नहीं करने का आग्रह भी किया था.

    बिलों पर पीएम मोदी ने कही ये बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि से जुड़े बिलों पर बात करते हुए कहा कि गांव, किसान और देश का कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के आधार हैं तथा ये जितने मजबूत होंगे, आत्मनिर्भर भारत की नींव भी उतनी ही मजबूत होगी. हरियाणा के सोनीपत जिले के किसान कंवर चौहान की कहानी बताते हुए मोदी ने कहा कि एक समय था जब उन्हें मंडी से बाहर अपने फल और सब्जियां बेचने में बहुत दिक्कत आती थी. मोदी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ सफल किसानों तथा किसान समूहों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते कुछ समय में कृषि क्षेत्र ने खुद को अनेक बंदिशों से आजाद किया है और अनेक मिथकों को तोडऩे का प्रयास किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्मेनिया और अजरबैजान में शुरू हुआ भीषण युद्ध, दोनों तरफ से टैंक-तोप से हमले
    Next Article चीन में कोयला खदान में फंसे 16 लोगों की दम घुटने से मौत, एक गंभीर

    Related Posts

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    June 27, 2026

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.