Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेडीयू में शामिल हुए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, नीतीश के आवास पर ली पार्टी की सदस्यता
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    जेडीयू में शामिल हुए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, नीतीश के आवास पर ली पार्टी की सदस्यता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के पूर्व डीजीपी और हाल ही में स्वेच्छा से रिटायरमेंट (वीआरएस) लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय आज जेडीयू में शामिल हो गए. डीपीजी ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उनकी मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

    एक दिन पहले ही उनकी बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि मैं यहां सीएम नीतीश कुमार से मिलने आया था. उनका धन्यवाद करने के लिए, क्योंकि उन्होंने मुझे डीजीपी के रूप में अपने कर्तव्यों की सेवा करने की पूरी आजादी दी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अभी तक चुनाव लडऩे पर कोई फैसला नहीं लिया है.

    नीतीश कुमार की कई मौकों पर कर चुके हैं तारीफ

    गुप्तेश्वर पांडेय ने कई मौकों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने नीतीश सरकार की शराबबंदी समेत सड़क-पानी और दूसरे विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की है. कहा था कि वो प्रशासन और पुलिसिंग के मामले में बिल्कुल सख्त हैं. उनका विजन बहुत स्पष्ट हैं. हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान भी उन्होंने नीतीश सरकार के सपोर्ट में कई बातों का जिक्र किया.

    बिहार में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

    शुक्रवार को ही चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. सूबे में कुल तीन चरणों में वोटिंग होगी, 28 अक्टूबर को पहले फेज का मतदान होगा. 3 नवंबर को दूसरे और 7 नवंबर को तीसरे आखिरी चरण का चुनाव कराया जाएगा.

    10 नवंबर को मतगणना होगी, इसी के साथ बिहार में किसकी सरकार बनेगी ये भी स्पष्ट हो जाएगा. कोरोना काल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस बार कई खास तैयारी भी की है. जहां मतदान का समय बढ़ाया गया है, वहीं कोविड-19 के संक्रमण पर लगाम को लेकर कई जरूरी कदम भी उठाए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article 5 और राफेल फाइटर जेट फ्रांस ने भारत को सौंपे, चीनी J-20 के बनेंगे काल

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    गम्हरिया में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव 2026-27

    हल्दीपोखर में बिजली संकट पर आंदोलन की तैयारी: ग्रामीणों ने की हल्दीपोखर अलग फीडर की मांग

    कांग्रेस नेता फूलकांत झा ने की गुरुचरण किस्कू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.